रुद्रप्रयाग-प्रसिद्ध आलराउंडर भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने आज पूर्वाह्न सपरिवार भगवान केदारनाथ भगवान के दर्शन किये।वे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे।

इस अवसर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत कर बाबा केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया । इस दौरान क्रिकेटर जाधव ने यात्रियों के साथ फोटो भी खिंचवाए। दर्शन के पश्चात वह हेलीकॉप्टर से देहरादून को रवाना हो गये।

इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड की यात्रा पर आये आईपीएल फेम क्रिकेटर केदार जाधव सोमवार को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे।







