• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सड़कों में घूम रहे निराश्रित घायल गोवंश का किया ट्रीटमेंट, वाहनों की चपेट में आकर चोटिल हो रहे गोवंश,गौ रक्षा विभाग की टीम ने किया घायल और बीमार निराश्रित गोवंश का इलाज

by पहाड़वासी
July 20, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter



रुद्रप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों में वाहनों की चपेट में आकर घायल अवस्था में घूम रहे निराश्रित गोवंश का गौ रक्षा विभाग की टीम ने पशुपालन विभाग के सहयोग से ट्रीटमेंट किया। इसके साथ ही रैंतोली स्थित गोशाला में बीमार गोवंश का इलाज भी किया गया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आये दिन पशुओं को छोड़ा जा रहा है, जिससे निराश्रित पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
गौ रक्षा विभाग की टीम पिछले तीन सालों से नगर पालिका रुद्रप्रयाग क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश की सेवा कर रही है। अब तक सैकड़ों निराश्रित घायल गोवंश का ट्रीटमेंट कर उनकी जान को बचाया गया है। इसके अलावा बद्रीनाथ हाईवे से सटे पपड़ासू गांव में गौ रक्षा विभाग के गोवंश रक्षाशाला में पचास के करीब निराश्रित गोवंश की सेवा की जा रही है, जबकि नगर पालिका के रैंतोली स्थित गोसदन में निराश्रित गोवंश की देख-रेख का जिम्मा भी गौ रक्षा विभाग की टीम संभाल रही है।

गौ रक्षा विभाग ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों से नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में गोवंश को छोड़ा जा रहा है, जिससे निराश्रित गोवंश की संख्या बढ़ने लगी है। पुलिस, नगर पालिका, पशुपालन विभाग को इस मामले में गंभीर होने की जरूरत है। जो लोग अपने मवेशियों को इस तरह मरने के लिए सड़कों में छोड़ रहे हैं। इन पर ठोस कार्यवाही करने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि रविवार को नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में वाहनों की चपेट में आकर घायल हुए निराश्रित गोवंश का ट्रीटमेंट किया गया, जबकि रैंतोली स्थित गोसदन में जुखाम, बुखार बीमारी से परेशान निराश्रित गोवंश का इलाज किया गया। इस मौके पर पशुपालन विभाग के दुर्गा प्रसाद देवशाली, गौ रक्षा विभाग के उपाध्यक्ष दीपक नौटियाल, सचिव दीपक बिष्ट, अंकित राणा सहित अन्य मौजूद थे।

Previous Post

रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप, 9 पेटी शराब व 2 पेटी बीयर की हुई बरामदगी

Next Post

चमोली के देवलग्वाड़ में स्थगित प्रधान पद का चुनाव : क्या है वजह?

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल
उत्तराखंड

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल

December 3, 2025
बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर
उत्तराखंड

बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

December 3, 2025
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

December 2, 2025
टिहरी झील में इन दिनों रोमांच का सफर जारी, वॉटर स्पोर्ट्स में दमखम दिखा रहे 22 देशों के तीन सौ खिलाड़ी
उत्तराखंड

टिहरी झील में इन दिनों रोमांच का सफर जारी, वॉटर स्पोर्ट्स में दमखम दिखा रहे 22 देशों के तीन सौ खिलाड़ी

November 30, 2025
Next Post
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल,आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी, 18 जून को होगा आरक्षण का अंतिम प्रकाशन

चमोली के देवलग्वाड़ में स्थगित प्रधान पद का चुनाव : क्या है वजह?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (173)
  • उत्तराखंड (3,797)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (156)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (798)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल

December 3, 2025
बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

December 3, 2025
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

December 2, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page