• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

by पहाड़वासी
July 14, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो –

गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने क्षेत्र की जनता के लिए एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए इसे गढ़वाल के विकास, सुगम आवागमन और जनसुविधाओं की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप 18 जुलाई से रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। यह ट्रेन प्रारंभिक चरण में सप्ताह में दो दिन संचालित होगी तथा यात्रियों की संख्या के आधार पर भविष्य में इसके संचालन को सप्ताह में चार या पाँच दिन तक बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कॉर्बेट सिटी के नाम से प्रसिद्ध रामनगर उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन केंद्र है। इस नई रेल सेवा से स्थानीय नागरिकों को देहरादून आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही देशभर से आने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालु भी कॉर्बेट नेशनल पार्क सहित उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों तक अधिक सुगमता से पहुँच सकेंगे।

श्री बलूनी ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड की रेल सेवाओं के विस्तार को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है।

इसी क्रम में सांसद अनिल बलूनी ने दिन की दूसरी बड़ी उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) ने लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में प्रयुक्त “कमर्शियल वाहन” शब्द को लेकर उत्पन्न सभी भ्रमों को समाप्त करते हुए इस मार्ग पर अधिकांश आवश्यक वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

इस निर्णय के तहत सवारी वाहन, सरकारी बसें, गढ़वाल मोटर ओनर यूनियन (GMOU) की बसें, स्कूल बसें, किसानों के ट्रैक्टर तथा भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों एवं आमजन को बड़ी राहत मिलेगी तथा वर्षों से चली आ रही व्यावहारिक समस्याओं का समाधान होगा।

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि ये दोनों निर्णय गढ़वाल के विकास, पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और जनसुविधाओं को नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में धनगढ़ी पुल के लोकार्पण के बाद अब ये दोनों उपलब्धियां क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होंगी।
बलूनी ने इन दोनों जनहितकारी निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) तथा सभी संबंधित अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए गढ़वाल एवं रामनगर क्षेत्र की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Previous Post

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी
अपराध

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026
पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक
उत्तराखंड

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

July 14, 2026
हौसलों की उड़ान: हर्बल टी व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट,हर्बल टी से बदली जिंदगी, प्रियंका बिष्ट बनीं गांव की प्रेरणा
उत्तराखंड

हौसलों की उड़ान: हर्बल टी व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट,हर्बल टी से बदली जिंदगी, प्रियंका बिष्ट बनीं गांव की प्रेरणा

July 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,130)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (332)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page