• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

संस्कृत महाविद्यालय में 40 छात्रों का हुआ उपनयन संस्कार

by पहाड़वासी
August 12, 2022
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद वेदभवन संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संस्कृत सप्ताह के मौके पर उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव एवं संस्कृत निदेशालाय के निदेशक शिव प्रसाद खाली ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर 40 संस्कृत वटुक छात्रों का श्रावणी उपनयन संस्कार किया गया।
मुख्यालय स्थित संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में आयोजित श्रावणी उपनयन संस्कार से पूर्व मुख्य अतिथि का वैदिक मंत्रों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य चंद्रशेखर पुरोहित एवं सभी संस्कृत वटुक छात्रों के अभिभावकों ने की। संस्कृत निदेशालय के निदेशक द्वारा वैदिक मंत्रोचार और परम्परानुसार 40 छात्रों का श्रावणी उपनयन संस्कार यज्ञोपवीत दान किया गया। उनके द्वारा सभी यज्ञोपवीत करने वाले छात्रों को दंड धारण करवाया गया साथ ही पवित्र गायत्री मंत्र के साथ के साथ दीक्षा दी गई दी गई। इस मौके पर निदेशक शिव प्रसाद खाली ने कहा कि उपनयन हमारी संस्कृत की पौराणिक परम्परा है। श्रावणी उपनयन के मौके पर सभी लोगों को अपने बच्चों का उपनयन कराना चाहिए।

संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग आज भी इस परम्परा को बखूबी निभा रहा है। व्याकरण विभागाध्यक्ष जय प्रकाश गौड़ ने बताया कि संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में बीते 75 सालों से यह पर्व मनाया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. भानुप्रकाश देवली ने कहा कि हिन्दू धर्म में श्रावणी उपनयन का वैदिक और पौराणिक महत्व है। इस परम्परा को विशेष रूप से मनाने के लिए लोग वर्षों से इंतजार करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण का 8 वर्ष में यज्ञोपवित किया जाना चाहिए जबकि क्षत्रिय का 11 वर्ष और वैश्य का 12 वर्ष में उपनयन हो जाना चाहिए। यह ऋषि परम्परा को भी जीवित रखने का पर्व है। इस मौके पर भगवान रुद्रनाथ मंदिर में अभिषेक, गणेश पूजा और गायत्री मंत्र का जप किया गया। गढ़वाल महंत शिवानंद गिरी ने छात्रों को आशीर्वाद दिया। जबकि रुद्रनाथ मंदिर के महंत धर्मानंद गिरी ने छात्रों को उपनयन के महत्व की जानकारी देते हुए इसके नियम व्रत रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कोटेश्वर के महंत शिवानंद गिरी, रुद्रनाथ महंत धर्मानंद गिरी, चंद्रशेखर पुरोहित, आचार्य सुखदेव सिलोड़ी, आचार्य शशि भूषण बमोला, आचार्य देवी प्रसाद नौटियाल, आचार्य जयप्रकाश गौड़, आचार्य कुलदीप डिमरी, आचार्य किरन शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन आचार्य सुखदेव सिलोड़ी ने किया।

Previous Post

ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में भेंट किया चांदी का छत्र

Next Post

विद्यार्थी परिषद के मैराथन दौड़ के कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने की शिरकत,अमृत महोत्सव को लेकर कहा हर गांव में तिरंगे के प्रति उमंग

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान
उत्तराखंड

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
Next Post
विद्यार्थी परिषद के मैराथन दौड़ के कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने की शिरकत,अमृत महोत्सव को लेकर कहा हर गांव में तिरंगे के प्रति उमंग

विद्यार्थी परिषद के मैराथन दौड़ के कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने की शिरकत,अमृत महोत्सव को लेकर कहा हर गांव में तिरंगे के प्रति उमंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,416)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (466)
  • दुर्घटना (229)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

संयुक्त अस्पताल में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 10 लाख से खरीदा जाएगा लैप्रोस्कोपिक सेट

संयुक्त अस्पताल में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 10 लाख से खरीदा जाएगा लैप्रोस्कोपिक सेट

November 5, 2026
गंगोत्री हाईवे पर नदी में गिरी इनोवा, चार लोगों के शव बरामद

गंगोत्री हाईवे पर नदी में गिरी इनोवा, चार लोगों के शव बरामद

November 5, 2026
हुनर का महासंग्राम, श्रीनगर के सितारे बनने के लिए ऑडिशन में उमड़ा प्रतिभाओं का सैलाब

हुनर का महासंग्राम, श्रीनगर के सितारे बनने के लिए ऑडिशन में उमड़ा प्रतिभाओं का सैलाब

November 4, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page