• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने से उत्तरकाशी का जवान शहीद

by पहाड़वासी
July 19, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी

लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने से उत्तरकाशी के जवान की मौत हो गई. घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

बता दें कि श्रवण चौहान पुत्र शूरवीर सिंह चौहान निवासी सरनौल 14 गढ़वाल राइफल्स में लेह -लद्दाख बॉर्डर पर थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई. जिसके बाद सेना ने उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया। सूचना मिलने के बाद से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसके साथ ही क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

जवान की मौत पर सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. सीएम ने पोस्ट कर लिखा ‘लेह लद्दाख में माँ भारती की सेवा करते हुए विधानसभा यमुनोत्री के ग्राम सरनौल निवासी वीर श्रवण चौहान के शहीद होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान अविस्मरणीय है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद का लाल लद्दाख सीमा पर सेवा करते हुए शहीद हो गया है.जवान की शहादत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया गांव और क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है. भारतीय सेना में लेह लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट सरनौल गांव का लाल श्रवण कुमार चौहान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई. जिससे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। श्रवण कुमार चौहान पुत्र शूरवीर सिंह चौहान भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह लद्दाख बॉर्डर में तैनात थे. गुरुवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने से सेना ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया. वहीं उनके निधन से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह चंडीगढ़ पहुंचा. चंडीगढ़ से भारतीय सेना की एंबुलेंस से सड़क मार्ग होते हुए उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सरनोल लाया जा रहा है. श्रवण के दो भाई भी भारतीय सेना में तैनात हैं. उनके माता-पिता गांव में खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं. शहीद श्रवण 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे. 27 वर्षीय श्रवण के शहीद होने की सूचना पर गांव क्षेत्र मातम छाया हुआ है श्रवण अविवाहित थे।

Previous Post

यहाँ भालू ने जंगल में बकरी चराने गये व्यक्ति पर किया हमला

Next Post

गुलदार ने किया हमला, पिंजरे में कैद, खबर यहाँ पढ़ें

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
Next Post
गुलदार ने किया हमला, पिंजरे में कैद, खबर यहाँ पढ़ें

गुलदार ने किया हमला, पिंजरे में कैद, खबर यहाँ पढ़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,873)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (182)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (210)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page