• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर श्रीनगर में मनाया विजयदशमी उत्सव

by पहाड़वासी
October 6, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, गढ़वाल।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को श्रीनगर के सुभाष बस्ती में स्वयंसेवक एकत्रीकरण का आयोजन विजयदशमी उत्सव के रूप में किया गया।एकत्रीकरण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख संदीप सिंह राणा ने संघ की 100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ की ग्रह यात्रा त्याग, सेवा अनुशासन और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। स्वयंसेवक आज अपने सेवा भाव, तपस्या, अनुशासित प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन गया है।संघ का प्रारंभ से ही नागरिकों के अंदर अनुशासन, सेवा, राष्ट्र भक्ति और त्याग की भावना विकसित करने का कार्य रहा है जो जाति पंथ प्रांत भाषा से ऊपर उठकर पूरे समाज में समरसता का भाव पैदा करता है। राणा ने बताया कि कहीं पर बाढ़, भूकंप या महामारी हो तो सबसे पहले संघ के स्वयंसेवक ही वहां पर सहायता के लिए पहुंचते हैं। संघ से प्रेरित विभिन्न संगठन हैं, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इनमें शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती, श्रमिक कल्याण के लिए भारतीय मजदूर संघ, विज्ञान भारती, संस्कार भारती, सेवा भारती और आदिवासी समुदायों के बीच कार्य करने वाला वनवासी कल्याण आश्रम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, संघ प्रेरणा से 80 से अधिक सहयोगी संगठन शिक्षा, सेवा, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। एकत्रीकरण के उपरांत सुभाष बस्ती मार्शल पब्लिक स्कूल से नगर के मुख्य मार्गों पर किया गया पथ संचलन (मार्च) रामलीला ग्राउंड पर समाप्त हुआ। पथ संचलन के दौरान स्थानीय निवासियों ने विभिन्न मार्गों पर स्वयंसेवकों का उत्साहपूर्वक पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मौके पर कार्यक्रम अध्यक्षता प्रभात पांडे, जिला प्रचारक नरेश, जलेश सबरवाल , सुधीर जोशी, सागर पुरी, शुभम प्रभाकर,गढ़वाल विवि छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Previous Post

केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 8 अक्टूबर से

Next Post

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर कोहरे से रास्ता भटका,पायलट ने मसूरी स्कूल ग्राउंड में की आपात लैंडिंग

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

व्हाइट कोट सिर्फ परिधान नहीं, जिम्मेदारी और संवेदना का प्रतीक है — डॉ. धन सिंह
उत्तराखंड

व्हाइट कोट सिर्फ परिधान नहीं, जिम्मेदारी और संवेदना का प्रतीक है — डॉ. धन सिंह

January 25, 2026
बच्चों के एक हाथ में गीता और एक हाथ में कंप्यूटर होगा – डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

बच्चों के एक हाथ में गीता और एक हाथ में कंप्यूटर होगा – डॉ. धन सिंह रावत

January 24, 2026
जिला प्रशासन की तत्परता से मिला जीवनरक्षक उपचार,शिक्षक को एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश किया गया रेफर
उत्तराखंड

जिला प्रशासन की तत्परता से मिला जीवनरक्षक उपचार,शिक्षक को एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश किया गया रेफर

January 22, 2026
40 साल बाद डागर पट्टी के टोला गांव तक पहुंची सड़क,ढोल-दमांऊ की गूंज से विधायक विनोद कंडारी का ऐतिहासिक स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (176)
  • उत्तराखंड (3,854)
  • कुमाऊं (82)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (173)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (804)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (204)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

व्हाइट कोट सिर्फ परिधान नहीं, जिम्मेदारी और संवेदना का प्रतीक है — डॉ. धन सिंह

व्हाइट कोट सिर्फ परिधान नहीं, जिम्मेदारी और संवेदना का प्रतीक है — डॉ. धन सिंह

January 25, 2026
बच्चों के एक हाथ में गीता और एक हाथ में कंप्यूटर होगा – डॉ. धन सिंह रावत

बच्चों के एक हाथ में गीता और एक हाथ में कंप्यूटर होगा – डॉ. धन सिंह रावत

January 24, 2026
जिला प्रशासन की तत्परता से मिला जीवनरक्षक उपचार,शिक्षक को एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश किया गया रेफर

जिला प्रशासन की तत्परता से मिला जीवनरक्षक उपचार,शिक्षक को एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश किया गया रेफर

January 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page