• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

घास काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरने से मौत

by पहाड़वासी
March 18, 2024
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। दशज्यूला क्षेत्र के जग्गी कांडई में घास काटते समय एक महिला की खाई में गिरने से मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम महिला के शव को सड़क पर पहुंचाया।
रविवार को 56 वर्षीय सरिता देवी पत्नी मनवर सिंह निवासी जग्गी कांडई गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास के लिए गई थी। घास काटते समय उक्त महिला का पावं फिसलने वह लगभग ढाई सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। महिला के परिजनों ने इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीमें 108 एम्बुलेंस के साथ मौके के लिए रवाना हुई। आपदा एवं खोज बचाव की टीमों ने मौके पर पहुंचकर महिला का रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के शव खाई से निकालकर सड़क पर पहुंचाया गया, जहां 108 सेवा के माध्यम से पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं महिला की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड पड़ी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि जग्गी कांडई में घटना की सूचना मिलने के बाद रेक्स्यू टीम को रवाना किया गया था। खाई में गिरी महिला की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने शव को निकालकर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

Previous Post

इस बार इस धाम में हिमखंडों के बीच से गुजरेंगे तीर्थयात्री

Next Post

यहाँ बंद पड़े घरों को चोर बना रहे निशाना

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी,पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों में लाखों की चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब,महज 6 दिन में पुलिस ने किया हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा
अपराध

बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी,पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों में लाखों की चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब,महज 6 दिन में पुलिस ने किया हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा

August 5, 2026
रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

July 29, 2026
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
उत्तराखंड

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
Next Post
यहाँ बंद पड़े घरों को चोर बना रहे निशाना

यहाँ बंद पड़े घरों को चोर बना रहे निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,247)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (358)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार,45 लाख रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़ी,रुद्रप्रयाग से श्रीनगर लाया जा रहा था माल

एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार,45 लाख रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़ी,रुद्रप्रयाग से श्रीनगर लाया जा रहा था माल

August 23, 2026
19बूथों की महिलाओं ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को किया साकार

19बूथों की महिलाओं ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को किया साकार

August 23, 2026
चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने को 11 टीमों ने बाजारों में की छापेमारी, पौड़ी जनपद में खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने को 11 टीमों ने बाजारों में की छापेमारी, पौड़ी जनपद में खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई

August 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page