• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रामलीला मैदान में आयोजित रोजगार मेले में उमड़े युवा

by पहाड़वासी
March 24, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

सेवा, सुशासन और विकास के 03 वर्ष थीम पर जिला मुख्यालय में आयोजित हुआ रोजगार मेला

मेले में 267 युवाओं ने किया प्रतिभाग, 89 का प्रारंभिक चयन

जिलाधिकारी ने किया मेले का निरीक्षण, अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करने के दिये निर्देश

पौडी गढ़वाल– सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान पौड़ी में सेवायोजना विभाग की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर पांच कंपनियों ने योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया। मेले में 267 युवाओं ने भर्ती और प्रशिक्षण लिए आवेदन किया। जिसमें से 89 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
सेवा, सुशासन और विकास के 03 वर्ष थीम पर रामलीला मैदान पौड़ी में सोमवार को रोजगार मेला लगाया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कंपनियों द्वारा लगाए लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन युवाओं का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है उन्हें साक्षात्कार की जानकारी पूर्व में दी जाए। जिससे अभ्यर्थी समय पर साक्षात्कार के लिए पहुंच सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए युवाओं को एक सुनहरा अवसर मिल रहा है, ऐसे मेले में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर आवेदन करना चाहिए।
मेले में विजय इलेक्ट्रॉनिक हरिद्वार, एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल कंपनी रूड़की, गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्री रूड़की, क्रिबी बिल्डिंग सिस्टम एडं स्ट्रक्चर इंडिया, कैम्प 108 सर्विस व केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि मेले में आए 06 कंपनियों ने ट्रेनी, फिटर, वेल्डर, ड्राइवर, फार्मासिस्ट, ईडीओ, मॉल्डिंग ऑपरेटर, ट्रेनी वर्कमैन, हेल्पर और ऑपरेटर पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की। जिसमें 267 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें 89 का प्रारंभिक चयन कर लिया गया है। सिपेट मशीन ऑपरेटर के लिए युवाओं को चार माह का निशुल्क प्रशिक्षण देगी। इस दौरान उनके रहने खाने व प्रशिक्षण का खर्चा संस्थान ही वहन करेगा। रोजगार मेले का आयोजन करने के लिए युवाओं ने सरकार का धन्यवाद भी किया।
वहीं दूसरी ओर लीड बैंक के माध्यम से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का स्टॉल लगाया गया। जिसमें राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के अंतर्गत 19 स्वयं सहायता समूह को 4 लाख 32 हजार का ऋण व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 03 समूह को 7 लाख का ऋण और 04 समूह के नये खाते खोले गये। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा 18 लोगों की विरासती दाखिल खारिज किये गये।
इस मौके पर पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा, ग्रामोत्थान परियोजना जिला प्रबंधक कुलदीप बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

सरकार के तीन साल पूरे होने पर सीएम ने विकास और नीतिगत उपलब्धियां की साझा, कहा अवैध कब्जे हटने तक जारी रहेगा अतिक्रमण हटाने का अभियान

Next Post

पौड़ी पुलिस ने सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 30.7 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के चौथे सदस्य को झारखण्ड से दबोचा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश
उत्तराखंड

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026
बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,896)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page