कीर्तिनगर।देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भलडीगांव-दंदेली-सिरनी गांव मोटर मार्ग के निर्माण का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। 5.150 किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण और पंचवर्षीय अनुरक्षण पर 748.13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग भी पूरी होगी। विधायक विनोद कण्डारी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क संपर्क मजबूत होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य रजनी पयाल, ग्राम प्रधान मनीष लिंगवाल, भगवान सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, प्रमोद चंद, राजेश बागवाल, प्रदीप , पिंकी लिंगवाल और सरोज थपलियाल आदि मौजूद रहे।







