• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

पौराणिक मनणामाई लोकजात यात्रा हुई शुरू, दूसरे सोमवार को पहुंचेगी मनणा तीर्थ..

by पहाड़वासी
July 21, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ऊखीमठःभेड़ पालकों की अराध्य देवी भगवती मनणामाई की लोक जात यात्रा राकेश्वरी मन्दिर रासी से विधिवत शुरू हो गयी है। सावन मास के दूसरे सोमवार को मनणामाई लोक जात यात्रा मनणामाई धाम पहुंचेगी तथा पूजा-अर्चना के बाद लोक जात यात्रा राकेश्वरी मन्दिर रासी के लिए वापस होगी। लोक जात यात्रा के राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंचना मौसम पर निर्भर करेगा मगर मनणामाई लोक जात यात्रा के वापसी में सनियारा रात्रि प्रवास युगों से चली परम्परा के अनुसार आवश्यक माना गया है। लोक जात यात्रा में लगभग दो दर्जन श्रद्धालु मौजूद हैं। शुक्रवार को राकेश्वरी मन्दिर रासी में विद्वान आचार्यों ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें सम्पन्न कर भगवती राकेश्वरी व भगवती मनणामाई का आवाहन कर आरती उतारी तथा भगवती मनणामाई की डोली का विशेष श्रृंगार कर भगवती मनणामाई की डोली ने राकेश्वरी मन्दिर की परिक्रमा की तथा महिलाओं ने मांगल गीतों तथा ब्राह्मणों ने वेद ऋचाओं से भगवती मनणामाई की डोली को कैलाश के लिए रवाना किया।भगवती मनणामाई की लोक जात यात्रा के कैलाश रवाना होने पर रासी गाँव के ग्रामीणों ने मीलों दूर तक मनणामाई की लोक जात यात्रा को परम्परानुसार विदा किया। राकेश्वरी मन्दिर के पुजारी भगवती प्रसाद भटट् ने बताया कि भगवती मनणामाई भेड़ पालकों की अराध्य देवी माना जाता है तथा युगों से परम्परा के अनुसार प्रति वर्ष मनणामाई की लोक जात यात्रा सावन मास में राकेश्वरी मन्दिर रासी से शुरू होती है तथा मनणा धाम में पूजा – अर्चना के बाद लोक जात यात्रा की राकेश्वरी मन्दिर रासी के लिए वापसी होती है। राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंचने पर लोक जात यात्रा का समापन होता है। राकेश्वरी मन्दिर समिति अध्यक्ष जगत सिंह पंवार ने बताया कि इस बार पण्डित ईश्वरी प्रसाद भटट् मनणामाई लोक जात यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं तथा सावन महीने के दूसरे सोमवार को मनणामाई लोक जात यात्रा मनणा धाम पहुंचेगी।बद्री केदार मन्दिर समिति के पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत ने बताया कि मनणामाई धाम रासी गाँव से लगभग 32 किमी दूर चौखम्बा की तलहटी व मदानी नदी के किनारे बसा है। उन्होंने बताया कि मनणामाई तीर्थ सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य विराजमान है। शिक्षाविद रवि भटट् ने बताया कि मनणामाई धाम पहुंचने के लिए सनियारा, पटूणी, थौली, सीला समुन्दर, कुलवाणी यात्रा पड़ावों से पहुंचा जा सकता है तथा मनणामाई तीर्थ में हर भक्त के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। मनणामाई लोक जात यात्रा समिति अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट ने बताया कि मनणामाई लोक जात यात्रा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए पटूणी, द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए दगला पहुंचेगी तथा तीसरे दिन लोक जात यात्रा मनणा तीर्थ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में निरन्तर बारिश होने से लोक जात यात्रा के राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंचना मौसम पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि लोक जात यात्रा में देवेन्द्र सिंह पंवार, आनन्द सिंह रावत, शिशुपाल नेगी सहित दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु मौजूद है।

Previous Post

केदारनाथ में मोरारी बापू ने तोड़ा नियम! क्या होगी कोई कार्रवाई? या हवाहवाई साबित होंगे आदेश..

Next Post

बाघ ने बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला, जंगल में मिला आधा खाया हुआ शव..

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

April 6, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

March 28, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

March 26, 2026
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

March 20, 2026
Next Post
बाघ ने बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला, जंगल में मिला आधा खाया हुआ शव..

बाघ ने बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला, जंगल में मिला आधा खाया हुआ शव..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,928)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (210)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (100)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (825)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

April 6, 2026
सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

April 6, 2026
पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

April 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page