• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

आपदाग्रस्त क्षेत्र को मिले विशेष पैकेज:शैलारानी।आयुक्त गढ़वाल,आपदा सचिव और केदारनाथ विधायक ने गौरीकुण्ड हादसे का लिया स्थलीय निरीक्षण

by पहाड़वासी
August 5, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भू-स्खलन के कारण लापता एवं मृत व्यक्तियों के सर्च आपरेशन एवं खोजबीन कार्यों का आपदा सचिव डाॅ. रंजीत कुमार सिन्हा, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय व विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत ने गौरीकुंड में भू-स्खलन एवं आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर भू-स्खनल से लापता/मृत हुए व्यक्तियों के सर्च एवं खोजबीन कार्यों का जायजा लिया।सचिव ने जायजा लेते हुए लापता एवं मृत व्यक्तियों के प्रति दु;ख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित था किंतु खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का आना संभव नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर दुख प्रकट करते हुए लापता एवं मृत हुए व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा सरकार इस घटना में मृत एवं लापता व्यक्तियों के परिजनों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सर्च आॅपरेशन एवं खोजबीन कार्यों में लगे आपदा प्रबंधन की टीमों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस घटना से जो लोग लापता हैं उनकी तत्परता से खोजबीन करते हुए उनकी पहचान की जाए ताकि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता राशि उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो लोग असुरक्षित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में हैं उन्हें उस स्थान से शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों के लिए सर्वे के लिए टीम भेजी जाएगी जो इसका आंकलन करते हुए जो भी उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर आयुक्त गढवाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने कहा कि भू-स्खलन के कारण जो लोग लापता हैं उनका सर्च रेस्क्यू अभियान चलाते हुए उनकी खोजबीन का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार भू-स्खलन के कारण लापता एवं मृत व्यक्तियों के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मृत व्यक्तियों के शव प्राप्त कर उनकी शिनाख्त हो जाती है तो उनके परिजनों को मानक के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शैला रानी रावत ने कहा कि इस आपदा से लापता/मृत व्यक्तियों के प्रति दुःख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आपदाग्रस्त क्षेत्र है तथा आपदा की दृष्टि से बहुत संवेदनशील है। इसके लिए उन्होंने इस क्षेत्र के लिए सरकार से विशेष पैकेज देने की भी मांग की तथा इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी प्रकार की कोई जानमाल की हानि न हो इसके लिए उचित प्रबंधन किया जाए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा स्थानीय लोगों का रोजगार का साधन है तथा जिन लोगों के ढाबे हटाए जा रहे हैं उनका भी विशेष ध्यान रखा जाए।इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने भू-स्खलन के कारण लापता एवं मृत व्यक्तियों के लिए किए जा रहे सर्च आॅपरेशन एवं खोजबीन कार्यों में आपदा सचिव को जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में 20 लोग लापता हुए हैं जिनमें तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं तथा बाकी लापता व्यक्तियों का खोजबीन एवं सर्च आॅपरेशन का कार्य एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, वाईएमएफ, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमों द्वारा तत्परता से किया जा रहा है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, विकास खंड ऊखीमठ प्रमुख श्रीमती श्वेता पांडे, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत, हर्षवर्धनी सुमन, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous Post

टिहरी जिले में इस दिन से होगा विंटर लाइन कार्निवल, दिखेगा लोक संस्कृति का अनूठा संगम…

Next Post

भूल जाओगे स्पेन का टोमेटो फेस्टिवल, अद्भुत है अपने उत्तराखंड का बटर फेस्टिवल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

कीर्तिनगर में जाखी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत
उत्तराखंड

कीर्तिनगर में जाखी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत

May 22, 2026
उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सीएम धामी ने अपनाया सख्त रुख, दी स्पष्ट चेतावनी
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सीएम धामी ने अपनाया सख्त रुख, दी स्पष्ट चेतावनी

May 22, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार

May 22, 2026
रुद्रप्रयाग वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जखोली रेंज में आग लगाते पकड़ा गया व्यक्ति, वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज
अपराध

रुद्रप्रयाग वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जखोली रेंज में आग लगाते पकड़ा गया व्यक्ति, वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज

May 22, 2026
Next Post
भूल जाओगे स्पेन का टोमेटो फेस्टिवल, अद्भुत है अपने उत्तराखंड का बटर फेस्टिवल

भूल जाओगे स्पेन का टोमेटो फेस्टिवल, अद्भुत है अपने उत्तराखंड का बटर फेस्टिवल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,019)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (274)
  • दुर्घटना (214)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (109)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (846)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

कीर्तिनगर में जाखी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत

कीर्तिनगर में जाखी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत

May 22, 2026
उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सीएम धामी ने अपनाया सख्त रुख, दी स्पष्ट चेतावनी

उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सीएम धामी ने अपनाया सख्त रुख, दी स्पष्ट चेतावनी

May 22, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार

May 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page