• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

मेरा गाँव मेरी सड़क योजना के अंतर्गत डांगी बांगर के परखाल तौक में स्वीकृत सड़क का ब्लॉक प्रमुख जखोली ने किया शिलान्यास

by पहाड़वासी
August 27, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जखोली/रुद्रप्रयाग-विकासखण्ड जखोली के क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अन्तर्गत डांगी बांगर के परखाल तौक में 34.73 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सड़क का शिलान्यास किया है।इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को सड़क की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है।शनिवार को ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत पहली सड़क का शिलान्यास करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई की परिधि से बाहर के सम्पर्क विहीन गांवों को सड़क से जोड़ने का काम ग्राम्य विकास विभाग के प्रयास से किया जायेगा।

प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि जिन गांवों में लोनिवि व पीएमजीएसवाई योजना से सड़क नहीं बन पाई हैं,उन गांवों में लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात को लेकर मेरा गांव मेरी सड़क योजना से निर्मित सड़क लोगों के लिए बेहतर यातायात मुहैया कराने का साधन होगा। उन्होंने कहा कि अभी विकासखण्ड जखोली के जो गांव सड़क से वंचित हैं,उन गांवों को इस प्रकार की सड़कों से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे जायेंगे और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मेरा गांव मेरी सड़क योजना से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम्य विकास विकास से कई योजनाओं को संचालित किया जा रहा है, लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाकर क्षेत्र के विकास में आगे आना चाहिए।

प्रमुख थपलियाल ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना को ग्रामीण विकास में मील का पत्थर बताया।
ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने कहा है कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण विकास में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि लोग अब विकास कार्यों के लिए क्षेत्र पंचायत पर पूरा भरोसा कर रहे हैं। प्रमुख ने कहा कि वे सूदूरवर्ती क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए सड़क, मनरेगा योजना व जलागम आदि विभागों की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मेरा गांव मेरी सड़क योजना भी गांवों के विकास के लिए भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान संध्या देवी ध्यानी ने ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कार्यक्रम में शामिल खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रसाद मैठाणी , ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कोहली,अवर अभियंता पंकज राणा , मनरेगा सहायक जितेंद्र बेरवाण, कनिष्ठ सहायक सुशील रतूड़ी,मुकेश भट्ट , पूर्व प्रधान नवीन सेमवाल, प्रधान खोड़ प्रदीप राणा , प्रधान मथयगांव सज्जन सिंह नेगी , प्रधान प्रतिनिधि डांगी ओमप्रकाश ध्यानी , प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह नेगी, प्रधान प्रतिनिधि कैलाश बैरवाण ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आलोक नेगी , क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद रौथाण, तिलवाड़ा नगर पंचायत सभासद संजय रावत ,राकेश धयानी, भानु प्रसाद भट्ट, पूर्वी बांगर विकास समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह भंडारी,परमानन्द सेमवाल, पुष्पानंद सेमवाल ,प्रेम लाल , सूर्यमणि ध्यानी, रमेश प्रसाद सेमवाल, अजय प्रसाद सेमवाल, गुड्डू प्रसाद, चंद्र दत्त सेमवाल, महिला मंगल दयाल अध्यक्ष उषा देवी, विमला देवी, प्रमिला देवी, कुलदीप सिंह रौथाण, रघुवीर सिंह रावत आदि लोग उपस्थित थे।

Previous Post

परिवार के इकलौते चिराग को गुलदार ने मार डाला। मचा कोहराम, गांव में दहशत..

Next Post

बहती ताल नदी की तेज धारा में कुर्सी में बीमार को जान जोखिम में डालकर लेकर जाते स्थानीय निवासी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित
उत्तराखंड

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

June 27, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

June 25, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

June 23, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारूअफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी

June 21, 2026
Next Post
बहती ताल नदी की तेज धारा में कुर्सी में बीमार को जान जोखिम में डालकर लेकर जाते स्थानीय निवासी

बहती ताल नदी की तेज धारा में कुर्सी में बीमार को जान जोखिम में डालकर लेकर जाते स्थानीय निवासी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,090)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (311)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (867)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

June 27, 2026
मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

June 27, 2026
नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

June 26, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page