• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

पांचवे दिन अनशन स्थल से छात्र संघ अध्यक्ष गौरव को जबरन उठाकर अस्पताल में कराया गया भर्ती

by पहाड़वासी
August 30, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग।अगस्त्यमुनि पीजी कालेज बीते कई दिनों से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष गौरव भट्ट को आज प्रशासन ने पांचवे दिन धरना स्थल से जबरन उठा दिया। पुलिस फोर्स ने जबरन कार्रवाई करते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया है। इस बीच छात्रों की पुलिस से नोक झोंक भी हुई। इधर, आंदोलन को तेजी देने के लिए छात्र महासंघ के और पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।अगस्त्यमुनि में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्र आंदोलन जारी है। इस बीच छात्र लगातार शासन-प्रशासन और कॉलेज के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आंदोलन को गति देने के लिए छात्र महासंघ के अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, भानू चमोला एवं नितिन नेगी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। वहीं भूख हड़ताल पर बैठे गौरव भट्ट को उठाने के लिए आज पुलिस को एक घंटा संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस का घोर विरोध किया। छात्र छात्राओं ने कॉलेज का गेट बन्द कर गाड़ी को अन्दर ही रोक लिया। कई छात्र छात्राएं पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए। पुलिस को छात्रों को हटाने तथा गौरव को वहां से ले जाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। बीते कई दिनों से छात्रों की नौ सूत्रीय मांग को लेकर अभाविप आन्दोलन चला रहा है। आन्दोलन को लेकर शनिवार 26 अगस्त को छात्र संघ अध्यक्ष गौरव भट्ट अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान उनसे मिलने केदारनाथ विधायक शैलारानी भी पहुंची और उनकी समस्याओं पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत से वार्ता करने का आश्वासन दिया। चौथे दिन मंगलवार को अनशनकारी छात्र की मेडिकल जांच के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि से डॉक्टरों की टीम धरनास्थल पर पहुंची। इस दौरान उनके स्वास्थ्य में कमी पाई गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन उन्हें उठाकर अस्पताल में भर्ती करने की रणनीति बनाने लगा।मंगलवार रात्रि करीब नौ बजे नायब तहसीलदार रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अनशनकारी छात्र को उठाने का प्रयास किया, किंतु छात्र छात्राओं की भीड़ ने उन्हे ऐसा करने से रोक दिया। छात्रों की भीड़ को देखते हुए पुलिस टीम बैरंग वापस आ गई। प्रशासन ने रात्रि दो बजे फिर से अनशनकारी छात्र को उठाने की कोशिश की, किंतु इस बार भी छात्र सतर्क रहे। उन्होंने अनशनकारी छात्र को अनशन स्थल से दूर सुरक्षित स्थान पर रख दिया। पुलिस के अनशन स्थल पहुंचने पर छात्र छात्राओं ने जमकर पुलिस का विरोध किया। जिसके बाद पुलिस को अपने हाथ पीछे खींचने पड़े। बुधवार को सुबह 11 बजे पुलिस फिर से तहसीलदार के नेतृत्व में अनशन स्थल पर पहुंची। पुलिस के अनशन स्थल पर पहुंचते ही छात्र नेता भड़क गए। उन्होंने जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने प्रशासन और पुलिस पर आन्दोलन को कुचलने का आरोप लगाया। इसी बीच चिकित्सकों की टीम अनशनकारी छात्र संघ अध्यक्ष गौरव भट्ट की मेडिकल जांच करने लगी। मेडिकल जांच के बाद प्रशासन ने अचानक से गौरव भट्ट को अनशन स्थल से हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी। वहीं छात्रा छात्राओं ने इसका जमकर विरोध किया।स्वयं गौरव भट्ट किसी भी प्रकार से उठने के लिए तैयार नहीं हुए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने एएसआई प्रदीप चौहान के नेतृत्व में गौरव भट्ट को एम्बुलेंस की अनुपस्थिति में अपनी गाड़ी में बैठा दिया। छात्र छात्राओं ने तब तक मुख्य गेट बन्द कर गेट के आगे धरने पर बैठ गए। काफी प्रयासों के बाद पुलिस गौरव भट्ट को जिला चिकित्सालय ले गई। उनके साथ छात्र संघ महासचिव अनिकेत सिंह एवं कई अन्य छात्र भी गए। इस मौके पर अभाविप के विभाग संगठन मंत्री चैन सिंह रावत, विभाग सह संयोजक रोहित चौहान, जिला संयोजक अभिनव भट्ट, सहमंत्री अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष सोनम रावत, प्रकाश चौहान, खुशी नेगी, अजय कुमार, दिव्या, आशा सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थी।

Previous Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड के इस पूर्व मंत्री के ठिकानों पर विजिलेंस ने की छापेमारी

Next Post

अगस्त्यमुनि ब्लाॅक में डिप्थीरिया से संक्रमित मिली 17 वर्षीय किशोरी, गांव में भेजी रेपिड रिस्पांस टीम

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
Next Post
अगस्त्यमुनि ब्लाॅक में डिप्थीरिया से संक्रमित मिली 17 वर्षीय किशोरी, गांव में भेजी रेपिड रिस्पांस टीम

अगस्त्यमुनि ब्लाॅक में डिप्थीरिया से संक्रमित मिली 17 वर्षीय किशोरी, गांव में भेजी रेपिड रिस्पांस टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,347)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (412)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

एक क्लिक में पढ़ें धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

एक क्लिक में पढ़ें धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

October 4, 2026
फर्जी डिग्री से मैनेजर की नौकरी हासिल करने वाला गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

फर्जी डिग्री से मैनेजर की नौकरी हासिल करने वाला गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

October 4, 2026
डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक तस्करी, 22.81 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक तस्करी, 22.81 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

October 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page