• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home दुर्घटना

पीड़ा गांव में गुलदार ने एक दर्जन भेड़ों को बनाया निवाला लम्बे समय से क्षेत्र में बना है गुलदार और भालू का आतंक

by पहाड़वासी
July 22, 2022
in दुर्घटना, रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। धनपुर पट्टी के पीड़ा गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार रात होते ही गौशालाओं में घुसकर मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है, जिस कारण ग्रामीणों की आजीविका को नुकसान पहुंच रहा है। वन विभाग है कि ग्रामीणों की परेशानियों को समझने तक को तैयार नहीं है। लम्बे समय से ग्रामीण जनता गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रही है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को अब अपनी जान का भी डर सता रहा है।

बता दें कि धनपुर पट्टी के पीड़ा गांव में कई सालों से गुलदार का आतंक बना हुआ है। इसके साथ ही भालू के आतंक से भी ग्रामीण खौफजदा हैं। आये दिन भालू ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है तो गुलदार रात के समय गौशालाओं का दरवाजा तोड़कर मवेशियों को निवाला बनाने में लगा है। बीती रात को गुलदार ने पीड़ा गांव में ग्रामीण हरीश सिंह पुत्र मातबर सिंह की गौशाला का दरवाजा तोड़कर एक दर्जन भेड़-बकरियों को अपना निवाला बना दिया। गुलदार के आतंक से ग्रामीण जनता परेशान हो चुकी है। एक ओर भालू फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है तो गुलदार मवेशियों को निवाला बनाकर उनकी आर्थिकी का जरिया ही खत्म कर रहा है। प्रधान अर्जुन सिंह नेगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मोहन ने कहा कि लम्बे समय से पीड़ा गांव में भालू और गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिला प्रशासन और वन विभाग को लिखित एवं मौखिक रूप से सूचना देने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नही की गई है। उन्होंने कहा कि ना ही गुलदार के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाई जा रहा है और ना ही भालू का खौफ कम किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण जनता भयक्रांत हैं। उन्होंने गुलदार के आतंक के कारण महिलाएं घास काटने को नहीं जा रही है, जबकि स्कूली बच्चे भी स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों को अपने पाल्यों की चिंता सता रही है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मोहन ने कहा कि वन विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों के मवेशी सुरक्षित नहीं हैं। ग्रामीण जनता का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के मवेशी गुलदार का शिकार हो रहे हैं और वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर पंचनामा तो कर रही है, लेकिन उसके कई सालों के बाद भी प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ग्रामीण जनता खासी परेशान है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल प्रभावित ग्रामीण को मुआवजा देने के साथ ही क्षेत्रवासियों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Previous Post

नीति घाटी के ग्रामीणों ने कहा शीघ्र बने गांवों की सड़कें ।

Next Post

हरियाली देवी मेला दर्शन समिति की नई कार्यकारिणी में गौरव चौधरी अध्यक्ष नियुक्त

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
Next Post
हरियाली देवी मेला दर्शन समिति की नई कार्यकारिणी में गौरव चौधरी अध्यक्ष नियुक्त

हरियाली देवी मेला दर्शन समिति की नई कार्यकारिणी में गौरव चौधरी अध्यक्ष नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,874)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (183)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (210)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से संवाद करेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर मेडिकल छात्रों को देंगे प्रेरक मार्गदर्शन,कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशिष्ट रूप से उपस्थित

February 19, 2026
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page