• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक

by पहाड़वासी
February 6, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-उत्तराखंड विधानसभा में आज समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश कर दिया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UCC विधेयक सदन के पटल पर रखा. जिसके बाद सदन में जय श्री राम के नारे गूंजने लगे. उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को शुरू हुआ है और आज सत्र के दूसरे दिन UCC विधेयक पेश किया गया है. कानून बनने के बाद उत्तराखंड आजादी के बाद यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य होगा. गोवा में पुर्तगाली शासन के दिनों से ही यूसीसी लागू है. यूसीसी के तहत प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता, जमीन, संपत्ति और उत्तराधिकार के समान कानून लागू होंगे, चाहे वे किसी भी धर्म को मानने वाले हों.
UCC विधेयक पेश करने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर आज एक पोस्ट करते हुए लिखा, देवभूमि उत्तराखण्ड के नागरिकों को एक समान अधिकार देने के उद्देश्य से आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता का विधेयक पेश किया जाएगा. यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि हम UCC लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने वाले देश के पहले राज्य के रूप में जाने जाएंगे. जय हिंद, जय उत्तराखंड…
सदन में UCC विधेयक पेश होने के बाद अब इसपर चर्चा की जाएगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्य दलों के विधायकों से चर्चा में भाग लेने का अनुरोध किया था. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था सकारात्मक ढंग से चर्चा में भाग लें, मातृ शक्ति के उत्थान के लिए, राज्य के अंदर रहने वाले हर पंथ, हर समुदाय, हर धर्म के लोगों के लिए इसमें भाग लें.
सत्र की शुरूआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि यूसीसी सभी वर्गों के लिए अच्छा होगा और इसके लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों से सदन में सकारात्मक तरीके से विधेयक पर चर्चा करने का अनुरोध भी किया था.
समिति ने CM को सौंपा था मसौदे
प्रदेश मंत्रिमंडल ने रविवार को यूसीसी मसौदे को स्वीकार करते हुए उसे विधेयक के रूप में छह फरवरी को सदन के पटल पर रखे जाने को मंजूरी दी थी. चार खंडों में 740 पृष्ठों के इस मसौदे को उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा था.

वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा जनता से किए गए प्रमुख वादों में यूसीसी पर अधिनियम बनाकर उसे प्रदेश में लागू करना भी शामिल था.
वर्ष 2000 में अस्तित्व में आए उत्तराखंड राज्य में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने का इतिहास रचने के बाद भाजपा ने मार्च 2022 में सरकार गठन के तत्काल बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति के गठन को मंजूरी दे दी थी.

Previous Post

धनोल्टी-काणाताल में फिर बर्फबारी…जाम से जूझे पर्यटक, चकराता में बर्फ में फंसे कई यात्रियों के वाहन

Next Post

खिर्सू ब्लॉक क्षेत्र में प्रशासन ने लगाया रात्रि कर्फ्यू, एक दिवसीय अवकाश घोषित

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

विकसित उत्तराखंड की आधारशिला बनेगा विज्ञान और नवाचार : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड

युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी

August 9, 2026
बड़ी खबर :श्री बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
अपराध

बड़ी खबर :श्री बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

August 7, 2026
पौड़ी,देवप्रयाग मोटरमार्ग पर दर्दनाक वाहन हादसा,पाँच की मौत..
उत्तराखंड

पौड़ी,देवप्रयाग मोटरमार्ग पर दर्दनाक वाहन हादसा,पाँच की मौत..

August 7, 2026
सरकार के भरोसे पर खरे उतरे दो चेहरे, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिला अनुभवी नेतृत्व,डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सीएमएस रावत को सौंपा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद का कार्यभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (215)
  • उत्तराखंड (4,206)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (352)
  • दुर्घटना (226)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (120)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

विकसित उत्तराखंड की आधारशिला बनेगा विज्ञान और नवाचार : मुख्यमंत्री धामी

युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी

August 9, 2026
बड़ी खबर :श्री बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बड़ी खबर :श्री बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

August 7, 2026
पौड़ी,देवप्रयाग मोटरमार्ग पर दर्दनाक वाहन हादसा,पाँच की मौत..

पौड़ी,देवप्रयाग मोटरमार्ग पर दर्दनाक वाहन हादसा,पाँच की मौत..

August 7, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page