• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मशरूम गर्ल दिव्या रावत भाई सहित पुणे में गिरफ्तार, स्थानीय कारोबारी से धोखाधड़ी का आरोप

by पहाड़वासी
February 12, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-मशरूम गर्ल दिव्या रावत और उसके भाई राजपाल रावत को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुणे ग्रामीण के पौंड थाने में एक कारोबारी ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जांच में पता चला कि दिव्या रावत ने कारोबारी फंसाने के लिए एक झूठा मुकदमा देहरादून में दर्ज कराया था। इसके लिए रावत ने एक फर्जी शपथपत्र मेरठ में बनवाया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पुणे ग्रामीण कोर्ट ने दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि पुणे पुलिस दिव्या और उसके भाई को देहरादून भी लेकर आ सकती है।गौरतलब है कि दिव्या रावत उत्तराखंड में मशरूम गर्ल के नाम से विख्यात है। वह अपने भाई के साथ मिलकर सौम्या फूड नाम की कंपनी संचालित करती है। पुणे स्थित परामर्श फर्म के मालिक जितेंद्र नंदकिशोर भाखड़ा ने 27 दिसंबर 2022 को पुणे ग्रामीण के थाना पौंड में दिव्या रावत और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। भाखड़ा का कहना था कि वह 2019 में अपनी फर्म के लिए कोई काम देख रहे थे। इस दौरान उनका संपर्क दिव्या रावत से हुआ। दिव्या रावत ने कहा था कि वह अपने भाई राजपाल के साथ मिलकर कॉर्डिसेस फिटनेस के नाम से एक प्रोडक्ट शुरू करने जा रही है। इसके लिए वह एक शोरूम भी बनाना चाहती है। इस प्रस्ताव पर भाखड़ा ने हां कर दी और महाराष्ट्र से कारीगर बुलाकर काम शुरू करा दिया।उस वक्त सभी काम में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च हुआ। इसका बिल उन्होंने दिव्या रावत को भेजा तो उन्होंने केवल 57 लाख रुपये ही देने के लिए कहा। बाद में जब रावत से पैसा मांगा तो वह गाली-गलौज और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। सितंबर 2022 में पता चला कि दिव्या रावत के भाई राजपाल रावत ने भाखड़ा के खिलाफ नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज करा दिया। भाखड़ा पर आरोप लगाया कि उन्होंने 77 लाख रुपये की ठगी की है। पौंड पुलिस ने अपने मुकदमे में जब जांच शुरू की तो पता चला कि दिव्या रावत ने जो भाखड़ा के नाम से शपथपत्र बनवाया था वह मेरठ में झूठा बनवाया गया था।
इस आधार पर दिव्या रावत और राजपाल रावत के खिलाफ जालसाजी की धाराएं भी जोड़ दी गईं। पौंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज यादव ने बताया कि दिव्या रावत और राजपाल रावत को गत नौ फरवरी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भी लिया गया है।

Previous Post

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, नृसिंह मंदिर में हुई गाडूघड़ा पूजा

Next Post

आयोग ने जारी किया लोवर पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट, प्रदेश को मिले 36 नायब तहसीलदार समेत 186 अधिकारी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह
उत्तराखंड

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
अपराध

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

June 17, 2026
रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
उत्तराखंड

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
Next Post
आयोग ने जारी किया लोवर पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट, प्रदेश को मिले 36 नायब तहसीलदार समेत 186 अधिकारी

आयोग ने जारी किया लोवर पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट, प्रदेश को मिले 36 नायब तहसीलदार समेत 186 अधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,068)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (299)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (114)
  • धार्मिक (114)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

June 17, 2026
रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page