• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पाण्डवाज ग्रुप के संस्थापक प्रेम मोहन डोभाल को मंदाकिनी सम्मान से किया गया सम्मानित

by पहाड़वासी
August 30, 2022
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग– मंदाकिनी घाटी के प्रख्यात समाजसेवी हरिदत्त बेंजवाल की 25वीं पुण्यतिथि पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में आयोजित समारोह में संस्कृति, साहित्य, रंगमंच और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पाण्डवाज ग्रुप के संस्थापक प्रेम मोहन डोभाल को मंदाकिनी सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट किया गया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में लगी स्व0 हरिदत्त बेंजवाल की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा, प्रधानाचार्य अउराइका हरेन्द्र बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर समाजसेवी हरिदत्त बेंजवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने कहा कि ऐसे महापुरूषों के कार्यों से प्रेरणा लेकर हमें समाज में उदाहरण बनना होगा। तभी हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे पायेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा ने कहा कि समाज सेवा में रत रहने वाले ऐसे विरले महापुरूष की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करना और उनके पद्चिह्नों पर चलने का संकल्प लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य चंद्रशेखर बेंजवाल ने समाजसेवी हरिदत्त बेंजवाल के साथ बिताये क्षणों को याद करते हुए उन्हें मन्दाकिनी घाटी का विकास पुरूष बताया। मन्दाकिनी सम्मान से सम्मानित होने पर रंगकर्मी प्रेम मोहन डोभाल ने कहा कि सम्मान मिलने से उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने रंगमंच के क्षेत्र में अपनी यात्रा का विस्तार से वर्णन करते हुए छात्र छात्राआंे को नाट्य शास्त्र एवं रंगमंच की बारीकियों से अवगत कराया। कहा कि सफलता के लिए कढ़ा अनुशासन एवं दृढ़ निश्चय के साथ समर्पण की भावना होना आवश्यक है।

कार्यक्रम के आयोजक हरिदत्त बेंजवाल स्मृति समिति के अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज सेवी हरिदत्त बेंजवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में अगस्त्यमुनि को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने न केवल इसके लिए संघर्ष किया बल्कि अपनी जमीन को दान कर संस्थानों को खोलने के रास्ते भी दिखाये। उन्हीं का संघर्ष आज रंग ला रहा है तथा अगस्त्यमुनि शिक्षा के बड़े केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है। काय्रक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि ऐसे महान समाजसेवी के नाम से स्थापित विद्यालय में कार्य करना उनके लिए गौरव की बात है। उनका प्रयास है कि सभी के सहयोग से यह विद्यालय नाम के अनुरूप उत्कृष्ट बन सके। इस अवसर पर इण्टर मीडिएट परिषदीय परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 22वां स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के छात्र मोहित भट्ट, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत छात्र वृति पाने वाले दो छात्रों नितिन तथा सागर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक धीरसिंह नेगी ने किया। कार्यक्रम में स्व0 हरिदत्त बेंजवाले के पुत्र हर्षवर्धन बेंजवाल, पुत्रवधू देवकी देवी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बृजभूषण वशिष्ठ, कुंवर सजवाण, लवकुश भट्ट, पूर्व प्रधान कुंवर लाल आर्य, बलबीर लाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, गिरीश बेंजवाल, कालिका काण्डपाल, दीपक बेंजवाल, विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाऐं, कर्मचारी एवं छात्र छात्रायें मौजूद रहे।
फोटो – रंगकर्मी प्रेम माहन डोभाल को मन्दाकिनी सम्मान से सम्मानित करते अतिथिगण।

Previous Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रुद्रप्रयाग पहुंचे महेंद्र भट्ट,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Next Post

गढ़वाल विवि की स्थापना के 50 वर्षों की यात्रा का होगा अभिलेखीकरण

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई
उत्तराखंड

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026
नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण
उत्तराखंड

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

May 19, 2026
हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले
उत्तराखंड

हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

May 18, 2026
उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर
उत्तराखंड

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

May 17, 2026
Next Post
गढ़वाल विवि की स्थापना के 50 वर्षों की यात्रा का होगा अभिलेखीकरण

गढ़वाल विवि की स्थापना के 50 वर्षों की यात्रा का होगा अभिलेखीकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,013)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (272)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026
नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

May 19, 2026
हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

May 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page