• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

20 नवंबर को होंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद, पहुंचे रिकॉर्ड तीर्थयात्री।

by पहाड़वासी
November 17, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उखीमठ (रुद्रप्रयाग)-
लक्ष्मण नेगी

पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट आगामी 20 नवम्बर को शुभ लगनासुर वेद ऋचाओं के साथ शीतकाल के लिए बन्द किये जायेंगे। मदमहेश्वर धाम में इस बार 16 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों के पहुंचने से मदमहेश्वर धाम में भी तीर्थ यात्रियों के आंकड़े ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है क्योंकि मदमहेश्वर धाम पहुंचने के लिए 15 किमी का सफर पैदल तय करना पड़ता है। भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने के बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर के लिए रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गाँव पहुंचेगी तथा विभिन्न यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए 23 नवम्बर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होगी तथा 24 नवम्बर से भगवान मदमहेश्वर की शीतकालीन पूजा शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विधिवत शुरू होगी।

भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से ऊखीमठ आगमन पर लगने वाले मदमहेश्वर मेले की तैयारियां मन्दिर समिति व मेला समिति द्वारा शुरू कर दी गयी है। जानकारी देते हुए ओंकारेश्वर मन्दिर प्रभारी रमेश नेगी ने बताया कि द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट आगामी 20 नवम्बर को शीतकाल के लिए बन्द किये जायेंगे तथा कपाट बन्द होने के बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली धाम से रवाना होकर कून चट्टी, मैखम्बा , नानौ, खटारा, बनातोली यात्रा पडा़वो पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गाँव पहुंचेगी।

21 नवम्बर को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली गौण्डार गाँव से रवाना होकर द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंचेगी व 22 नवम्बर को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली राकेश्वरी मन्दिर रासी से रवाना होकर उनियाणा, राऊंलैक, बुरूवा, मनसूना हिल स्टेशनों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गिरीया गाँव पहुंचेगी तथा 23 नवम्बर को गिरीया गाँव में ब्रह्म बेला पर श्रद्धालु भगवान मदमहेश्वर के निर्वाण दर्शन करने के बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर के लिए रवाना होगी तथा फापज, सलामी, मंगोलचारी, ब्रह्मणखोली, डगवाडी सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए दोपहर बाद शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होगी तथा 24 नवम्बर से भगवान् मदमहेश्वर की शीतकालीन पूजा विधिवत शुरू होगी। मन्दिर समिति के अधिकारी डी एस भुजवाण ने बताया कि भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर आगमन पर ओकारेश्वर मन्दिर को लगभग 8 कुन्तल फूलों से सजाया जायेगा। मन्दिर समिति अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि मदमहेश्वर धाम के कपाट बन्द करने के लिए मन्दिर समिति की टीम 18 नवम्बर को धाम के लिए रवाना होगी।

Previous Post

कांग्रेस के नाम नहीं विकास का विजन, सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित: आशा

Next Post

बदरी विशाल के उदघोष के साथ विधि-विधान से रविवार रात्रि को 9 बजकर 07 मिनट पर ब़ंद हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट,हजारों की संख्या में भक्तिमय माहौल के साक्षी बने श्रद्धालु

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीते मिले 6 लोग, पुलिस ने की कार्रवाई
अपराध

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीते मिले 6 लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

April 28, 2026
केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी में तीन दोषियों को सख्त सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
अपराध

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी में तीन दोषियों को सख्त सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

April 28, 2026
उत्तरकाशी के स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उत्कृष्ट सेवा पर सीडीएस सम्मान
उत्तराखंड

उत्तरकाशी के स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उत्कृष्ट सेवा पर सीडीएस सम्मान

April 28, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में फर्जी खबरों पर प्रशासन की सख्त नजर,सोशल मीडिया पर घोड़े-खच्चर का 3 वर्ष से अधिक पुराना भ्रामक वीडियो किया जा रहा वायरल,प्रशासन का सख्त संदेश,तथ्यों की पुष्टि करें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Chardham Yatra 2024: 17 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट ,13 से शुरू होगी प्रक्रिया

बदरी विशाल के उदघोष के साथ विधि-विधान से रविवार रात्रि को 9 बजकर 07 मिनट पर ब़ंद हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट,हजारों की संख्या में भक्तिमय माहौल के साक्षी बने श्रद्धालु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (188)
  • उत्तराखंड (3,970)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (242)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (105)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (837)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (217)
  • स्वास्थ्य (76)

Recent.

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीते मिले 6 लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीते मिले 6 लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

April 28, 2026
केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी में तीन दोषियों को सख्त सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी में तीन दोषियों को सख्त सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

April 28, 2026
उत्तरकाशी के स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उत्कृष्ट सेवा पर सीडीएस सम्मान

उत्तरकाशी के स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उत्कृष्ट सेवा पर सीडीएस सम्मान

April 28, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page