• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की अपील

by पहाड़वासी
November 18, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ उपचुनाव प्रचार के अंतिम चरणों में केदारनाथ विधानसभा के सतेराखाल गांव, अगस्त्यमुनि के ग्राम पंचायत जगोठ और ऊखीमठ के पाली थापंज गांव गुप्तकाशी के दुरुस्त गांवों में जाकर किया प्रचार।

केदारनाथ में डबल इंजन सरकार के अभूतपूर्व विकास कार्य और भाजपा प्रत्याशी की साफ सुथरी छवि और मृदुभाषिता से बीजेपी को मिलेगा लाभ – गणेश जोशी।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मंत्री बोले – जो विधायक रहते अपनी विधायक निधि खर्च नहीं कर पाया हो वह दो साल में क्या काम करेंग।

केदारनाथ उपचुनाव को एक तरफा जीत रही भाजपा, विकास के नाम पर वोट करेंगे केदारवासी – गणेश जोशी।

रुद्रप्रयाग, 17 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव प्रचार के निमित सतेराखाल ग्राम पंचायत और अगस्त्यमुनि के ग्राम पंचायत जगोठ और ऊखीमठ के पाली थापंज गांव, गुप्तकाशी में जन संपर्क कर कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह और मातृ शक्ति से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से एक विशेष लगाव है। उन्होंने कहा यही कारण है कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विगत कुछ वर्षों में केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या नित नए कीर्तिमान स्थापित कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी डबल इंजन सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित उनको लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि महिलाओं का वोट हमेशा से ही भाजपा को मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की जनता प्रधानमंत्री के केदारघाटी में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले जो हाल ही में 10 करोड़ रुपए जो आपदा प्रभावितों को दिए हैं और भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल की साफ सुथरी छवि और मृदुभाषिता उसका लाभ बीजेपी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव को हम एक तरफा जीत रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा साफ है और विकास की गंगा सिर्फ अगर कहीं बहती है, तो सिर्फ भाजपा सरकार में ही सम्भव है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से पहले मतदान और फिर जलपान का भी आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो विधायक रहते अपनी विधायक निधि खर्च नहीं कर पाया हो वह दो साल में क्या करेंगे। यह सवाल उनसे लोग उनसे पूछ रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि केदारनाथ की जनता डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर मुहर लगाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने केदारवासियों से आगामी 20 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया।
इस अवसर पर मंडल संयोजक गंभीर सिंह, ग्राम प्रधान पाली प्रेमलता, उमा देवी, क्षेत्र पंचायत बृजेश पन्त, वंदना देवी, पिंकी देवी, सचेंद्र नेगी, महिपाल नेगी, विनोद प्रसाद पूर्व प्रधान पुष्पा सेमवाल, अशोक सिंह सजवाण सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

Previous Post

बदरी विशाल के उदघोष के साथ विधि-विधान से रविवार रात्रि को 9 बजकर 07 मिनट पर ब़ंद हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट,हजारों की संख्या में भक्तिमय माहौल के साक्षी बने श्रद्धालु

Next Post

हमेशा सनातन धर्म विरोधी रही कांग्रेस हो चुकी मुद्दाविहीन: आशा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीते मिले 6 लोग, पुलिस ने की कार्रवाई
अपराध

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीते मिले 6 लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

April 28, 2026
केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी में तीन दोषियों को सख्त सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
अपराध

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी में तीन दोषियों को सख्त सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

April 28, 2026
उत्तरकाशी के स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उत्कृष्ट सेवा पर सीडीएस सम्मान
उत्तराखंड

उत्तरकाशी के स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उत्कृष्ट सेवा पर सीडीएस सम्मान

April 28, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में फर्जी खबरों पर प्रशासन की सख्त नजर,सोशल मीडिया पर घोड़े-खच्चर का 3 वर्ष से अधिक पुराना भ्रामक वीडियो किया जा रहा वायरल,प्रशासन का सख्त संदेश,तथ्यों की पुष्टि करें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
अपराध

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में फर्जी खबरों पर प्रशासन की सख्त नजर,सोशल मीडिया पर घोड़े-खच्चर का 3 वर्ष से अधिक पुराना भ्रामक वीडियो किया जा रहा वायरल,प्रशासन का सख्त संदेश,तथ्यों की पुष्टि करें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

April 28, 2026
Next Post
हमेशा सनातन धर्म विरोधी रही कांग्रेस हो चुकी मुद्दाविहीन: आशा

हमेशा सनातन धर्म विरोधी रही कांग्रेस हो चुकी मुद्दाविहीन: आशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (188)
  • उत्तराखंड (3,970)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (242)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (105)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (837)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (217)
  • स्वास्थ्य (76)

Recent.

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीते मिले 6 लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीते मिले 6 लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

April 28, 2026
केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी में तीन दोषियों को सख्त सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी में तीन दोषियों को सख्त सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

April 28, 2026
उत्तरकाशी के स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उत्कृष्ट सेवा पर सीडीएस सम्मान

उत्तरकाशी के स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उत्कृष्ट सेवा पर सीडीएस सम्मान

April 28, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page