• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

डीएम व एसपी रुद्रप्रयाग ने गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम का पैदल निरीक्षण कर लिया जायजा

by पहाड़वासी
January 3, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग –
भारी बर्फ होने के बावजूद जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल चलकर केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा*

वर्ष 2025 केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ करने के दिए निर्देश

वर्ष 2025 केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने आज पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे के साथ गौरीकुंड से केदारनाथ तक एवं छोटी लिनचोली से केदारनाथ धाम तक भारी बर्फबारी को पार करते हुए केदारनाथ धाम पहुंचे तथा चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में वर्तमान में काफी बर्फवारी है तथा केदारनाथ धाम में सीमेंट एवं कंक्रीट के कार्य को छोड़कर निर्माणाधीन भवनों के अंदर जो भी अन्य कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो भी श्रमिक कार्य कर रहे हैं उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से बातचीत करते हुए उनकी हौंसला अफजाई की तथा कहा कि सभी लोग विषम कठिन परिस्थितियों में भारी बर्फवारी में कार्य कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने सभी श्रमिक को बधाई दी। उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर सभी श्रमिक उत्साहित दिखे।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए को निर्देश दिए हैं कि 31 जुलाई 2024 को आई आपदा से जो यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था तथा जो भी कार्य किया जा रहा है उस कार्य को त्वरित गति से तथा गुणवत्ता के साथ यात्रा शुरू होने से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न हो जिससे कि यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे ने केदारनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी कार्मिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ केदारनाथ धाम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने कहा कि केदारनाथ धाम से लेकर केदारनाथ यात्रा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यो को शीघ्रता से कराने के लिए लगभग 250 श्रमिक कार्य कर रहे हैं तथा यात्रा मार्ग में लगभग 10 स्थानों पर वर्तमान समय में कार्य गतिमान है। इसमें रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक नए पैदल मार्ग का भी कार्य किया जा रहा है।

Previous Post

केदारनाथ धाम शीतकालीन ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ हुआ कुछ ऐसा, पढ़ें पूरी खबर

Next Post

पौड़ी जिले के सात निकायों में 23 जनवरी को 173565 मतदाता करेंगे मतदान

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
उत्तराखंड

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

September 2, 2026
पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग
उत्तराखंड

पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग

September 2, 2026
लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज
उत्तराखंड

लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज

September 2, 2026
भारी बारिश का कहर : अल्मोड़ा में मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
उत्तराखंड

भारी बारिश का कहर : अल्मोड़ा में मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
Next Post
प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, इसी आखिरी सप्ताह में अधिसूचना जारी करने की तैयारी

पौड़ी जिले के सात निकायों में 23 जनवरी को 173565 मतदाता करेंगे मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,266)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (363)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

September 2, 2026
पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग

पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग

September 2, 2026
लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज

लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज

September 2, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page