• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एचएमपीवी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

by पहाड़वासी
January 8, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग –चिकित्सालयों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

विभाग ने जारी की हेल्थ एडवायजरी, प्रचार-प्रसार पर जोर

इन्फ्लूएंजा के लक्षण वाले रोगियों की होगी निरंतर निगरानी

    वैश्विक स्तर पर फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) श्वसन तंत्र रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सर्तकता बरतते हुए जरूरी ऐहतियाती कदम उठाए हैं। इसके तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को जहां, चिकित्सालयों में आईसोलेशन बेड, आक्सीजन, दवा आदि की प्रर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए हैं, वहीं, इससे बचाव के लिए अपनाए जाने वाले व्यवहार को लेकर हेल्थ एडवायजरी भी जारी की है।
   मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) श्वसन तंत्र रोग सामान्य सर्दी जुकाम के लक्षणों जैसे बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश, सांस में तखलीफ, थकान, सिरदर्द आदि लक्षणों के साथ आता है तथा 03 से 05 दिनों में स्वतः ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर इस रोग को लेकर प्रसारित सूचनाओं तथा शीतकाल में मौसमी इन्फ्लूएंजा सहित अन्य समस्त श्वसन तंत्र रोगों के रोकथाम व बचाव हेतु समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अपने अधीन चिकित्सालयों में आईसोलेशन बेड, दवा आदि जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को भी इस बाबत समुचित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करवाने को कहा गया है। साथ ही श्वसन तंत्र के लक्षण वाले रोगियों की सघन निगरानी करने व उनकी आईडीएसपी पोर्टल में नियमित प्रविष्टि करने सहित श्वसन रोग के लक्षणों के विषयक क्लसटरिंग की स्थिति में त्वरित नियंत्रण व रोकथाम के लिए रैपिड रिस्पांस टीम व आईडीएसपी टीम में प्रभावी समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं।

विभाग ने की हेल्थ एडवायजरी जारी

   स्वास्थ्य विभाग ने आशा, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से समुदायक स्तर पर इन्फ्लूएंजा/निमोनिया से संबंधित रोगों के संचरण के बचाव के लिए जरूरी व्यवहार अपनाने पर आधारित संदेशों को प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। जारी हेल्थ एडवायजरी के तहत बच्चों, बुजुर्गों तथा किसी अन्य गंभीर रोग से ग्रसित लोगों में विशेष सावधानी बरतने, छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रूमाल/टिश्यू का प्रयोग करने, इस्तेमाल किए गए टिश्यू पेपर/रूमाल का पुनः उपयोग न करने, हाथ मिलाने से परहेज करने, साबुन पानी से हाथों को स्वच्छ रखनें, बार-बार आंख, नाक व मुहं को छूने से बचने, भीड-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने, लक्षण ग्रसित लोगों से नजदीकी संपर्क से बचने व लक्षण होने पर स्वस्थ लोगों से दूरी बनाक रखने, अधिक मात्रा में पानी/तरल पदार्थों का सेवन करने व पौष्टिक आहार लेने, सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने व चिकित्सकीय परामर्श पर ही औषधी का सेवन करने जैसे व्यवहार अपनाने  की अपील की गई है।

Previous Post

बेतालघाट में बाघ ने महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश

Next Post

सभी पीठासीन अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें: जिला निर्वाचन अधिकारी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

भालू के हमले से एक घायल, डंडी कंडी से पहुंचाया अस्पताल- सड़क बंद होने से घायल को अस्पताल पहुंचाने में उठानी पड़ी परेशानी
उत्तराखंड

भालू के हमले से एक घायल, डंडी कंडी से पहुंचाया अस्पताल- सड़क बंद होने से घायल को अस्पताल पहुंचाने में उठानी पड़ी परेशानी

August 14, 2026
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले चार युवक गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई
अपराध

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले चार युवक गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई

August 14, 2026
भाजपा समर्थकों के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह
उत्तराखंड

भाजपा समर्थकों के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

August 14, 2026
पीपलकोटी टनल हादसे में टिहरी के प्रदीप पंवार की मौत, घर में मचा कोहराम!!
उत्तराखंड

पीपलकोटी टनल हादसे में टिहरी के प्रदीप पंवार की मौत, घर में मचा कोहराम!!

August 14, 2026
Next Post
सभी पीठासीन अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें: जिला निर्वाचन अधिकारी

सभी पीठासीन अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें: जिला निर्वाचन अधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (216)
  • उत्तराखंड (4,220)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (354)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

भालू के हमले से एक घायल, डंडी कंडी से पहुंचाया अस्पताल- सड़क बंद होने से घायल को अस्पताल पहुंचाने में उठानी पड़ी परेशानी

भालू के हमले से एक घायल, डंडी कंडी से पहुंचाया अस्पताल- सड़क बंद होने से घायल को अस्पताल पहुंचाने में उठानी पड़ी परेशानी

August 14, 2026
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले चार युवक गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले चार युवक गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई

August 14, 2026
भाजपा समर्थकों के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

भाजपा समर्थकों के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

August 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page