• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने रुद्रप्रयाग में प्रचार -प्रसार को दिया जोर

by पहाड़वासी
January 14, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रुद्रप्रयाग नगर पालिका चुनाव कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद में नगर पालिका सहित चार नगर पंचायतो में भाजपा की जीत तय है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। ऐसे में जनता निकाय चुनाव में भी भाजपा की सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि यह निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं बल्कि परिवार है, जिसमें सभी लोग मिलकर कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार पूरे प्रदेश में 90 फीसदी सीटों पर सभासद भी पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने पार्टी प्रत्याशी चंद्र मोहन सेमवाल, को भारी मतों से विजय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार है और नगर निगमों और नगर पालिकाओं में हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और विकास की गति आगे बढ़ेगी। इसके उपरांत उन्होंने तिलवाड़ा नगर पंचायत चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए निकाय चुनाव की भावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने नगर क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए पार्टी प्रत्याशी विनिता देवी के पक्ष में वोट मांगे। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अगस्त्यमुनि पहुंचे और पार्टी प्रत्याशी सतीश गोस्वामी के समर्थन में रैली में शामिल हुए। रैली बैंक कॉलोनी से विजयनगर होते हुए पुराना देवल तक भाजपाइयों ने नारेबाजी के साथ निकाली। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विस के विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि रुद्रप्रयाग नगर पालिका सहित हम सभी नगर पंचायतों में भी बड़ी जीत के साथ विजय हो रहे हैं जनता का पूरा विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है और हमारे सभी प्रत्याशी बड़ी जीत की ओर बढ रहे हैं। उन्होने कहा कि निकाय चुनाव के बाद नगर पंचायत अगस्तयमुनि को नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा। वही केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के बंसत बिहार नागकोट में पार्टी प्रत्याशी सतीश प्रसाद गोस्वामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होने कहा कि हम जनपद रुद्रप्रयाग की सभी सीटो पर विजय हो रहे है। निसंदेह रुद्रप्रयाग नगर पालिका सहित जनपद की चारो नगर पंचायतो में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तथा विकास के कार्यो को गति मिलेगी।
इस अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रमों में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष अजेन्द अजय, भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी चन्द्र मोहन सेमवाल, तिलवाडा नगर पंचायत प्रत्याशी विनिता देवी, जिला प्रभारी ऋषि कण्डवाल, चुनाव प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, जिला महामंत्री भारत भूषण भटट, चुनाव संयोजक अजय सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी, मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, बीना राणा, जय प्रकाश सेमवाल, अनिल कोठियाल, जिला मिडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, सुनील नौटियाल, सुरेंद्र जोशी,दरम्यान जखवाल, सविता भंडारी, प्रदीप राणा, शीला रावत, विकास डिमरी, सुरेंद्र रावत,संदीप बिष्ट, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous Post

गढ़वाल विश्वविद्यालय से डांग का मार्ग खुलवाने की दिशा में सकारात्मक पहल : आरती भंडारी

Next Post

निर्दलीय मेयर प्रत्याशी आरती भंडारी ने की प्रेस वार्ता अपना संकल्प पत्र किया जारी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश
उत्तराखंड

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026
बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,896)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page