• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की,श्रीनगर नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाओ और विकास करने की गारंटी हमारी –अनिल बलूनी

by पहाड़वासी
January 20, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 5 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

नगर निगम श्रीनगर में भाजपा के समर्थन में चुनावी सभा को किया संबोधित

यूसीसी का निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से पारित:धामी

विकास भाजपा ही कर सकती है भाजपा की सरकार बनाएं – डॉ. धन सिंह रावत
श्रीनगर -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम श्रीनगर में चुनाव प्रचार के दौरान चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने मेयर पद हेतु भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय और पार्षद प्रत्याशियों को जिताकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की अपील की।
सोमवार को मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से एसएसबी हेलीपेड पहुंचे। श्रीनगर बाजार से वह सभा स्थल तक रथ में सवार होकर रैली में शामिल हुए । रास्ते में लोगों ने नारों के साथ उनका स्वागत किया।


सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 के चुनाव में उन्होंने जनता से वादा किया था कि सभी के लिए एक समान कानून लाया जाएगा।
मंत्रिमंडल में आज सर्वसम्मति से यूसीसी का निर्णय पारित हो गया है। शीघ्र ही इसे लागू किया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड से निकली यूसीसी की यह गंगा पूरे देश को लाभान्वित करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश विधान सभा में विधेयक लाकर मातृशक्ति के लिए 30 प्रतिशत का आरक्षण सभी सरकारी नौकरियों में सुनिश्चित किया गया है। हमारी सरकार मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण, दंगारोधी और नकलरोधी कानून बनाए गए हैं। प्रदेश में पारदर्शी तरीके से प्रतियोगी परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं। अब तक 19 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। किसी में भी कोई शिकायत नहीं आई है। आज गरीब घरों के मेधावी बच्चे सरकारी नौकरी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नीली और पीली चादर चढ़ाकर जो सरकारी भूमि पर कब्जे का लैंड जिहाद चल रहा था, उस पर हमने कार्रवाई की है। अब तक पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमणमु्क्त करवाई जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि एक ओर हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और अन्य पार्टियां भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के आकंठ में डूबी हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आए। एक ओर भाजपा ने कश्मीर में धारा 370 समाप्त की वहीं कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी है जो इस धारा को वापस लागू करना चाहते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्रीनगर की जनता आगामी 23 जनवरी को नगर निगम श्रीनगर के मेयर समेत सभी पार्षद प्रत्याशियों के पदों पर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद यहां का तेजी से विकास होगा। एक ओर हमारी सरकार प्रदेश के मंदिरों का जीर्णोंद्धार करवा रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने प्रदेश में लैंड जिहाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस के लोग इस जुगत में लगे हैं कि वो किसी तरह निकाय चुनाव जीत जाएं और भ्रष्टाचार का खेल फिर से शुरू कर सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी श्रीनगर में कई योजनाएं चल रही है। यहां पर आधुनिक बस स्टैंड और पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है।श्रीनगर के समीप नैथाणा-रानीहाट में रेलवे स्टेशन बनने के बाद यहां का तेजी से विकास होगा। कनेक्टिविटी बढ़ने पर यहां पर पर्यटन का विस्तार होगा। यहां पर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। कमलेश्वर महादेव मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा है। शीघ्र ही यहां के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा भी शुरू की जाएगी। जिससे पर्यटन को विस्तार मिलेगा साथ ही आपातकालीन परिस्थिति में भी यह सेवा वरदान साबित होगी। इससे पहले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने के कारण श्रीनगर नगर निगम में भी भाजपा की सरकार रहेगी तो विकास कार्यों को गति मिलेगी उन्होंने सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि जैसे ही श्रीनगर नगर निगम में भाजपा की सरकार बनेगी वैसे ही विकास करने की गारंटी डॉ. धन सिंह रावत ,हमारी , धामी जी एवं मोदी जी की रहेगी । कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि अब जनता चुनाव के अंतिम दौर में कहने लगी है कि श्रीनगर का पहला मेयर भाजपा का बनना तय है डॉक्टर रावत ने कहा कि श्रीनगर में सिविर लाइन की व्यवस्था, गैस पाइपलाइन की व्यवस्था जैसे विकास कार्यों को करने का काम भाजपा ही कर सकती है मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय ने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है इसका जीता जागता उदाहरण पार्षद प्रत्याशियों में ज्यादा टिकट महिलाओं को दिए गए हैं उन्होंने कहा मेरे साथ-साथ सभी पार्षदों को प्रचंड बहुमत से जिताएं जिससे हम सब मिलकर श्रीनगर का विकास कर सकें इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने भी सभा को संबोधित किया।


सभा में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, राज्य मंत्री दर्जाधारी रमेश गढ़िया, भाजपा मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी, भाजपा जिला प्रभारी विजय कपरवान, कार्यकारी अध्यक्ष कमल किशोर रावत, मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र धिरवाण , वासुदेव कंडारी सहित पार्षद पद प्रत्याशी आदि मौजूद रहे।

Previous Post

नगर निगम चुनाव: निर्दलीय मेयर प्रत्याशी आरती भंडारी का विकास के मुद्दों पर जनसंपर्क अभियान जारी

Next Post

यहां गुलदार ने किया महिला को घायल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए
उत्तराखंड

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

February 22, 2026
सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त
उत्तराखंड

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026
पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
अपराध

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

February 20, 2026
बिना तनख्वाह के काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के सामने मुसीबतों का लगा अम्बार,5 मार्च तक क्रमिक धरना देगा पेयजल निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा
उत्तराखंड

बिना तनख्वाह के काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के सामने मुसीबतों का लगा अम्बार,5 मार्च तक क्रमिक धरना देगा पेयजल निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

February 20, 2026
Next Post
बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

यहां गुलदार ने किया महिला को घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (178)
  • उत्तराखंड (3,878)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (185)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (813)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

February 22, 2026
सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026
पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

February 20, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page