• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

नगर निकाय चुनाव में हार की भाजपा ने की समीक्षा

by पहाड़वासी
January 29, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जिला प्रभारी पौड़ी व पार्टी पदाधिकारियों ने की पत्रकार वार्ता
श्रीनगर – नगर निगम चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी संगठन ने बुधवार को अदिति स्मृति न्यास में समीक्षा बैठक की। पत्रकार वार्ता करते हुए पौड़ी जिला प्रभारी विजय कप्रवान ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि निकाय चुनाव में पार्टी चुनाव हार गयी। बताया कि तीन घन्टे तक चली समीक्षा बैठक में पार्टी के मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के साथ चर्चा की गयी है। पार्टी के साथ हुए भीतरघात सवाल पर कप्रवान ने कहा कि बैठक में प्रत्याशियों ने पार्टी के लोगों पर ही आरोप लगाते हुए पार्टी के खिलाफ काम करने की बात कही है लेकिन अभी किसी का भी नाम सामने नहीं आया है।
बताया कि पार्टी ने सभी प्रत्याशियों से हार के कारण को स्पष्ट करते हुए लिखित विचार प्रस्तुत करने को कहा है। जिसे प्रदेश स्तरीय टीम को सौंपा जायेगा।
बताया कि 39 वार्डों में पार्टी ने पार्षदों को टिकट दिया लेकिन 16 पार्षद ही जनता ने चुनकर भेजे। बताया कि हार के कारणों की पार्टी जांच कर विरोध में रहने वाले लोगों पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। कप्रवान ने बताया कि मेयर पद की प्रत्याशी आशा उपाध्याय से भी उनके विरोध में काम करने वालों की रिपोर्ट मांगी गयी है। प्रदेश भर में श्रीनगर नगर निगम की हार पर कप्रवान ने कहा कि नगर निगम भाजपा ने बनाया लेकिन पार्टी के लोगों ने ही जनता को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा की अधिकृत मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय ने कहा कि जनता का जनादेश वो स्वीकार करती हैं। नगर के विकास के लिये वो प्रयासरत रहेंगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवाण,वासुदेव कंडारी,डा सुधीर जोशी, नग्मा तौपिक,गणेश भट्ट,राजेन्द्र बिष्ट ,संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पड़ोसी क्षेत्र के लोगों ने श्रीनगर मेयर सीट को किया प्रभावित- मैठाणी
श्रीनगर– नगर निगम चुनाव में भाजपा की हार के बाद बुधवार को पत्रकारवार्ता करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष विपिन मैठाणी ने जनादेश को सराखों पर रखते हुए कहा कि वो हमेशा जनता के बीच में रहेंगे। विपिन ने निकाय चुनाव में कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत की लोकप्रियता से बौखलाहट होकर उन्हें निशाना बनाने की बात कहते हुए कहा कि पड़ोसी क्षेत्र के लोगों द्वारा पूरे चुनाव को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गयी। कहा कि श्रीनगर की सीमा से जुड़े भाजपा की ही विचारधारा के लोगों द्वारा पूरे चुनाव को प्रभावित करने की हिम्मत की गयी है। जो कि गंभीर विषय है। कहा कि राजनैतिक शक्तियों के द्वारा एक साजिश के तहत पूरे चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां किये जाने की सूचना सुनने को मिल रही हैं। भाजपा पार्टी बड़े अंतराल से श्रीनगर में चुनाव जीतने वाली थी। लेकिन कुछ लोगों द्वारा छल कपट के जरिये पूरे चुनाव में व्यवधान की स्थिति पैदा की गयी जिसका कारण आज श्रीनगर मेयर सीट भाजपा को गंवानी पड़ी है। बताया कि सत्य को परिभाषित करने की जरुरत नहीं है। मैठाणी ने बातों-बातों में इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा अपने क्षेत्र में ध्यान न देते हुए श्रीनगर मेयर सीट पर हस्तक्षेप किया गया है जो कि सरासर गलत है। ऐसे लोगों की पार्टी के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जायेगी। विपिन ने बाहरी शक्तियों की वजह से चुनाव में वोट परिवर्तित किये जाने का जिक्र भी किया। कहा कि षडयंत्र के तहत भीतरघात को अंजाम देने वालों को सद्बुद्धि मिलने की वह कामना करते हैं।

Previous Post

गैरसैंण के विकास के लिये किया जायेगा हर समस्या का समाधान :मोहन

Next Post

जनता का आशीर्वाद कायम रखना पहली प्राथमिकता – भंडारी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026
होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए
उत्तराखंड

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

February 22, 2026
सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त
उत्तराखंड

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026
पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
अपराध

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

February 20, 2026
Next Post
जनता का आशीर्वाद कायम रखना पहली प्राथमिकता – भंडारी

जनता का आशीर्वाद कायम रखना पहली प्राथमिकता - भंडारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (178)
  • उत्तराखंड (3,879)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (186)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (813)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026
होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

February 22, 2026
सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page