• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अब 30 म‍िनट में रुद्रप्रयाग से भोलेबाबा के दरबार पहुंचेंगे भक्‍त, केदारनाथ में बनने जा रहा दुन‍िया का सबसे लंबा रोपवे

by पहाड़वासी
February 5, 2025
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो –
अब भक्‍तगण केदारनाथ बाबा के दर्शन को रोपवे से भी जा सकेंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक 9.7 किमी लंबे रोपवे का निर्माण होना है। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं। इसके लिए 956 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। निविदा स्वीकृत होते ही जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

केदारनाथ धाम को रोपवे से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक 9.7 किमी लंबे रोपवे का निर्माण होना है। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं। रोपवे का निर्माण होने से केदारनाथ धाम आने वाले देश-विदेश के लाखों तीर्थ यात्रियों की राह आसान हो जाएगी।

वर्तमान में केदारनाथ जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को गौरीकुंड से केदारनाथ तक 16 किमी की खड़ी चढ़ाई तय करनी पड़ती है। रुद्रप्रयाग जिले में समुद्रतल से 11,657 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग से 13 किमी लंबे रोपवे का निर्माण प्रस्तावित है।
दो चरणों में पूरा होगा काम
यह कार्य दो चरणों में पूरा होना है। पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम को जोड़ा जाएगा, जबकि दूसरे चरण में सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच 3.3 किमी हिस्सा रोपवे से जुड़ेगा। इसके लिए 956 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। निविदा स्वीकृत होते ही जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
पूरी की जा चुकी हैं औपचार‍िकताएं

हवाई व भूमिगत सर्वे समेत सभी औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। रोपवे के लिए सोनप्रयाग व केदारनाथ धाम में प्रमुख स्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि गौरीकुंड, चीरबासा व लिनचोली में सब स्टेशन होंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने रोपवे निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड को सौंपी है।

बीते दो वर्ष से 15 लाख से अधिक तीर्थयात्री हर यात्रा सीजन में केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में घोड़ा-खच्चर व डंडी-कंडी से पहुंचते हैं। लेकिन पैदल जाने वाले बुजुर्ग, बच्चों व महिला तीर्थ यात्रियों को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धाम को रोपवे से जोड़ने की परियोजना को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया। रोपवे के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
जल्‍द शुरू होगा न‍िर्माण कार्य
रुद्रप्रयाग के ज‍िलना पर्यटन अध‍िकारी राहुल चौबे ने बताया क‍ि रोपवे के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी हैं। उम्मीद है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रोपवे लगने के बाद तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम पहुंचने में महज 30 मिनट लगेंगे, जबकि वर्तमान में पैदल जाने वाले यात्रियों को सात से आठ घंटे या इससे अधिक समय भी लग जाता है।

Previous Post

उत्तराखंड को वेटलिफ्टिंग में मिला कांस्य, एक गोल्ड समेत 19 पदक जीतकर 19 वें स्थान पर है राज्य

Next Post

मध्य प्रदेश के विशाल और आंध्र प्रदेश की गायत्री ने जीती स्लालम प्रतियोगिता

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
अपराध

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

February 20, 2026
बिना तनख्वाह के काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के सामने मुसीबतों का लगा अम्बार,5 मार्च तक क्रमिक धरना देगा पेयजल निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा
उत्तराखंड

बिना तनख्वाह के काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के सामने मुसीबतों का लगा अम्बार,5 मार्च तक क्रमिक धरना देगा पेयजल निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

February 20, 2026
21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से संवाद करेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर मेडिकल छात्रों को देंगे प्रेरक मार्गदर्शन,कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशिष्ट रूप से उपस्थित

February 19, 2026
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
Next Post
मध्य प्रदेश के विशाल और आंध्र प्रदेश की गायत्री ने जीती स्लालम प्रतियोगिता

मध्य प्रदेश के विशाल और आंध्र प्रदेश की गायत्री ने जीती स्लालम प्रतियोगिता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (178)
  • उत्तराखंड (3,876)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (184)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

February 20, 2026
बिना तनख्वाह के काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के सामने मुसीबतों का लगा अम्बार,5 मार्च तक क्रमिक धरना देगा पेयजल निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

बिना तनख्वाह के काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के सामने मुसीबतों का लगा अम्बार,5 मार्च तक क्रमिक धरना देगा पेयजल निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

February 20, 2026
21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से संवाद करेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर मेडिकल छात्रों को देंगे प्रेरक मार्गदर्शन,कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशिष्ट रूप से उपस्थित

21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से संवाद करेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर मेडिकल छात्रों को देंगे प्रेरक मार्गदर्शन,कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशिष्ट रूप से उपस्थित

February 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page