• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भू-क़ानून के संशोधित विधेयक की प्रतियां फाड़ी,मूल निवास भू क़ानून संघर्ष समिति ने कहा, जनता के साथ हुआ सबसे बड़ा धोखा

by पहाड़वासी
February 21, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

शहरी क्षेत्रों में ज़मीन खरीदने की लूट रहेगी जारी

एक राज्य में दो-दो भू-क़ानूनो को थोपा

देहरादून। मूल निवास, भू-क़ानून संघर्ष समिति ने भू-क़ानून में किए गए संशोधनों को उत्तराखंड की जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा बताया और इसे जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला क़ानून बताया। इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने भू-क़ानून के संशोधन विधेयक की प्रति फाड़ते हुए इसे माफ़िया के पक्ष में बताया।

देहरादून प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मूल निवास, भू-क़ानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि भू-क़ानून के संशोधित विधेयक में नगरीय क्षेत्रों को इस क़ानून के दायरे से बाहर रखा गया है। सबसे ज्यादा बेशकीमती ज़मीनें शहरों में ही हैं और यहां जमीन खरीदने की कोई पाबंदी नहीं है। निकायों के विस्तार के चलते लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की ज़मीन शहरों में शामिल हो रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून, ऋषिकेश, कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गौचर, कर्णप्रयाग, गोपेश्वर, जोशीमठ, गैरसैंण, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रामनगर, नैनीताल, भवाली, टिहरी, नरेंनगर, देवप्रयाग, चंबा, रानीखेत, धारचूला सहित अन्य निकायों में कोई भी बाहरी व्यक्ति बेतहाशा जमीन खरीद सकता है। यहां तक कि केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री नगर पंचायत क्षेत्र में भी जमीन खरीदने की छूट है। यह क़ानून सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के लिए है। यहां 250 वर्ग मीटर ही कोई बाहरी व्यक्ति जमीन खरीद सकता है। शहरों में जमीन खरीदने की कोई लिमिट नहीं है। राज्य निर्माण के बाद शहरों की प्राइम लैड को माफ़िया और बाहरी लोगों ने खुर्द-बुर्द किया है।

संघर्ष समिति की मुख्य मांग यही थी कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि खरीदने का एक ही क़ानून बने। लेकिन सरकार ने पुराने क़ानून में ही लीपापोती की है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार और उधमसिंहनगर जिले को भूमि क़ानून के दायरे से बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा भू माफिया इन्ही दो जनपदों में हैं और यहाँ किसानों की ज़मीन खत्म हो रही है। मैदानी मूल के व्यक्ति भी इस बात की चिंता कर रहे हैं। सरकार की मंशा उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदलना है, ताकि पर्वतीय राज्य की अस्मिता को खत्म किया जा सके। लगातार जनसंख्या बढ़ने से भविष्य में होने जा रहे परिसीमन से हरिद्वार और उधमसिंहनगर की विधानसभा सीटें बढ़ने जा रही है। यह चिंता सिर्फ पर्वतीय मूल के लोगों की नहीं है, बल्कि मैदानी लोग भी इसको लेकर चिंतित हैं। समान नागरिक संहिता की बात करने वाली सरकार एक राज्य में दो-दो भू-क़ानून थोप रही है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की कृषि भूमि को 30 साल तक पूंजीपतियों को पट्टे पर देने का भी प्रावधान किया गया है। इससे हमारे काश्तकार अपने ही खेतों में नौकर या चौकीदार बन जायेंगे।

उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति इस काले क़ानून को जनता के बीच ले जाएगी और सरकार द्वारा किये गए छलावे को बताएगी। एक बार फिर जनता को लामबंद किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व आईएएस एसएस पांगती, पूर्व सैन्य अधिकारी पीसी थपलियाल, एलपी रतूड़ी, टीएस नेगी, संघर्ष समिति के प्रवक्ता हिमांशु रावत, पंकज उनियाल, समन्वयक प्रमोद काला, विपिन नेगी, आशुतोष कोठारी, आशीष नौटियाल, बॉबी रांगड़, मनेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

Previous Post

पहाड़ के सौ काश्तकारों के साथ जड़ी बूटी और खेती पर हुई चर्चा

Next Post

उत्तराखंड में बसेंगे नए शहर…1500 करोड़ की सौगात

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केशव नेगी के परिजनों से मिले सांसद अनिल बलूनी, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा
उत्तराखंड

केशव नेगी के परिजनों से मिले सांसद अनिल बलूनी, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा

June 8, 2026
मुख्यमंत्री के भू-कानून अनुपालन अभियान को मिली सफलता, 27.5 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित, धुमाकोट तहसील में हुई कार्रवाई, भूमि पर सरकार ने प्राप्त किया कब्जा,भू-कानून के उल्लंघन और शर्तों के विपरीत भूमि उपयोग के मामलों में अभियान जारी

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!
उत्तराखंड

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

June 7, 2026
बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता
उत्तराखंड

बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता

June 6, 2026
Next Post
उत्तराखंड में बसेंगे नए शहर…1500 करोड़ की सौगात

उत्तराखंड में बसेंगे नए शहर…1500 करोड़ की सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,052)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (290)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (113)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (857)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

केशव नेगी के परिजनों से मिले सांसद अनिल बलूनी, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा

केशव नेगी के परिजनों से मिले सांसद अनिल बलूनी, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा

June 8, 2026
मुख्यमंत्री के भू-कानून अनुपालन अभियान को मिली सफलता, 27.5 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित, धुमाकोट तहसील में हुई कार्रवाई, भूमि पर सरकार ने प्राप्त किया कब्जा,भू-कानून के उल्लंघन और शर्तों के विपरीत भूमि उपयोग के मामलों में अभियान जारी

मुख्यमंत्री के भू-कानून अनुपालन अभियान को मिली सफलता, 27.5 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित, धुमाकोट तहसील में हुई कार्रवाई, भूमि पर सरकार ने प्राप्त किया कब्जा,भू-कानून के उल्लंघन और शर्तों के विपरीत भूमि उपयोग के मामलों में अभियान जारी

June 8, 2026
मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

June 7, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page