• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पहाड़ के सौ काश्तकारों के साथ जड़ी बूटी और खेती पर हुई चर्चा

by पहाड़वासी
February 21, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

हैप्रेक में दो दिवसीय कार्यशाला में किसानों ने सीखे गुर
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र (हैप्रेक), क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (उतरी क्षेत्र 1) राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, जोगिंदर नगर, हिमाचल प्रदेश और उद्योगिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, मूल्य संवर्धन एवं बाजार एकीकरण विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। शिविर में घेस, बलांण, कनोल, सीतेल सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे 100 से अधिक काश्तकारों ने जड़ी-बूटी के कृषिकरण एवं उसके बाजारीकरण के बारे में जानकारी जुटाई। हैप्रेक संस्थान के प्रो. केके नंदा सभागार में शुरू हुई कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (भरसार) के उद्यान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. एके जोशी ने कहा कि आज हमारे खेत खलियान लगातार खाली होते जा रहें है, जो कि बडी चिंता का विषय है। गांव के गांव खाली हो रहें है, हजारों हैक्टर भूमि बंजर पड़ी हुई है। कहा कि बंजर पड़ी भूमि में 170 प्रजातियों की ऐसी सगन्ध और औषधीय पौध लगाकर हराभरा कर सकते है।

साथ ही उत्तराखंड को ऑक्सीजन के हब रूप में विकसित किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवाडी ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि सरकार की किसानों के जिए तमाम योजनाएं तो चला रहीं है, लेकिन काश्तकार कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को 20 नाली में जड़ी-बूटी की खेती की योजना चला रही थी, लेकिन किसी भी काश्तकार व जनप्रतिनिधि द्वारा इसका लाभ नहीं लिया। बताया कि काश्तकारों को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेना होगा। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े आरसीएफसी एनएमपीबी, आयुष मंत्रालय, जोगिंदर नगर, हिमाचल प्रदेश के निदेशक डा. अरूण चंदन ने कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड दोनों ही जड़ी-बूटी के कृषिकरण एवं संरक्षण के लिए बहुत महत्वपूर्ण जगह है। कहा कि यहां उगने वाले औषधीय पौधे पूरे विश्व में कहीं नहीं पाये जाते। कहा कि हाल ही में कृषि मंत्रालय और आयुष मंत्रालय की सुंयक्त बैठक में जड़ी-बूटी की खेती को राष्ट्रीय स्तर पर शामिल कर दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. जेएस चौहान ने काश्तकारों से उद्यमशील बनने को कहा। कार्यशाला में साथ हैप्रेक कें निदेशक डा. विजयकांत पुरोहित ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा अंत में कार्यशाला की समन्वयक डा. बबीता पाटनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रो. एमसी सती, एनके गुप्ता आरसीएफसी से मिनाक्षी ठाकुर, अविका शुभा, डा. विजयलक्ष्मी, डा. जेएस बुटोला, डा. टीएस बिष्ट, डा. लक्ष्मण कंडारी, डा. सुदीप सेमवाल के साथ ही उद्योगिनी संस्था के निदेशक शिवम पंत, ब्लॉक संयोजक मनीष पंवार सहित आदि मौजूद थे।

Previous Post

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में कांग्रेस नेता को प्रवर्तन निदेशालय ने किया तलब

Next Post

भू-क़ानून के संशोधित विधेयक की प्रतियां फाड़ी,मूल निवास भू क़ानून संघर्ष समिति ने कहा, जनता के साथ हुआ सबसे बड़ा धोखा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी
उत्तराखंड

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

July 24, 2026
कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट
उत्तराखंड

कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

July 24, 2026
क्रेशर प्लांट पर अचानक पहुंच गये अपर जिलाधिकारी, निरीक्षण पर मिली कमियां,विस्तृत जांच के निर्देश  जारी
उत्तराखंड

क्रेशर प्लांट पर अचानक पहुंच गये अपर जिलाधिकारी, निरीक्षण पर मिली कमियां,विस्तृत जांच के निर्देश जारी

July 24, 2026
दो साल पहले फंदा लगाकर किया था गुलदार का शिकार, खाल बेचने से पहले तस्कर गिरफ्तार
अपराध

दो साल पहले फंदा लगाकर किया था गुलदार का शिकार, खाल बेचने से पहले तस्कर गिरफ्तार

July 24, 2026
Next Post
भू-क़ानून के संशोधित विधेयक की प्रतियां फाड़ी,मूल निवास भू क़ानून संघर्ष समिति ने कहा, जनता के साथ हुआ सबसे बड़ा धोखा

भू-क़ानून के संशोधित विधेयक की प्रतियां फाड़ी,मूल निवास भू क़ानून संघर्ष समिति ने कहा, जनता के साथ हुआ सबसे बड़ा धोखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (210)
  • उत्तराखंड (4,159)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (341)
  • दुर्घटना (225)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (119)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (875)
  • शिक्षा (112)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम पहुंचे एक लाख चौबीस हजार पार दर्शनार्थी

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम पहुंचे एक लाख चौबीस हजार पार दर्शनार्थी

July 24, 2026
स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

July 24, 2026
कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

July 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page