• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

लस्या कौथिग मेले का रंगारंग आगाज, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को किया गया जीवंत

by पहाड़वासी
March 28, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रक्तदान शिविर में दिखा जनसहयोग, विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

उत्तराखंड की संस्कृति के संवाहक हैं मेले – रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी
रुद्रप्रयाग– विकासखंड जखोली में आयोजित चार दिवसीय लस्या कौथिग मेले का भव्य शुभारंभ ब्लॉक परिसर, जखोली में किया गया। मेले का उद्घाटन रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी द्वारा किया गया, जहां छोलिया नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र बना। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष महावीर नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेले में विभिन्न सरकारी विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें। इस दौरान मेले में स्थानीय स्कूलों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विशेष रूप से उत्तराखंड की पारंपरिक कला और संस्कृति से जुड़ी झांकियों एवं नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान टीम पिंटू द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में उत्सव ग्रुप द्वारा मां नंदा देवी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी गई।

मेले के उद्घाटन समारोह में पहुंचे रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि लस्या कौथिग उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि मेले के जरिए महिलाओं और स्कूल के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक उचित मंच मिल रहा है, जिससे उनकी कला निखर रही है। उन्होंने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में विभिन्न सरकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी आई है, जिससे विकास को नई गति मिल रही है। साथ ही, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकार की इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
लस्या कौथिग मेले के संयोजक भूपेंद्र भंडारी ने बताया कि इस वर्ष मेले में उत्तराखंड की संस्कृति को नए स्तर पर ले जाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हिमालय की अधिष्ठात्री देवी नंदा देवी की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। उत्तराखंड के कुमाऊं अंचल के प्रसिद्ध छोलिया नृत्य के माध्यम से भी लोगों को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व के वर्षों की भांति ही इस बार भी मेले का आयोजन किया गया, जो चार दिनों तक चलेगा। भूपेंद्र भंडारी ने बताया कि मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को संजोना और उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मंच देने से उनकी कला और संस्कृति को नया जीवन मिल रहा है, जिससे वे अपनी पारंपरिक कला को संवारने और प्रदर्शित करने का अवसर पा रही हैं।
इस दौरान जय माँ रानी कीर्तन मंडली पोखरी, नारी शक्ति कोटी, सांस्कृतिक कला मंच तिलवाणा, राज राजेश्वरी धुराणा गांव की महिला मंगल दलों की टीमों द्वारा अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में अर्जुन गहरवार, बलदेव राणा सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Previous Post

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट कोजियस्को के आरोहण अभियान पर जा रहे SDRF के मुख्य आरक्षी राजेंद्र नाथ को सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

Next Post

पंचायत चुनाव के मद्देनजर शीघ्र करा लें यूसीसी विवाह पंजीकरण: मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!
उत्तराखंड

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!

June 19, 2026
उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

June 18, 2026
अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,
उत्तराखंड

अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,

June 18, 2026
स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह
उत्तराखंड

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026
Next Post
पंचायत चुनाव के मद्देनजर शीघ्र करा लें यूसीसी विवाह पंजीकरण: मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती

पंचायत चुनाव के मद्देनजर शीघ्र करा लें यूसीसी विवाह पंजीकरण: मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,071)
  • कुमाऊं (99)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (301)
  • दुर्घटना (220)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (229)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (862)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (223)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!

June 19, 2026
उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

June 18, 2026
अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,

अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,

June 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page