• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

यूसीसी पंजीकरण को बनाया जा रहा सफल:महानिबंधक

by पहाड़वासी
April 3, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

यूसीसी के महानिबंधक डॉ. वी षणमुगम ने श्रीनगर मेडिकल सभागार में ली बैठक
ब्यूरो पौड़ी।यूसीसी पंजीकरण को सफलता पूर्वक कराये जाने को लेकर महानिबंधक समान नागरिक संहिता  डॉ. वी. षणमुगम ने गुरुवार को मेडिकल सभागार में नोडल अधिकारी, निबंधकों व उपनिबंधकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने उप निबंधकों की शंकाओं का समाधान करते हुए सुझाव भी दिए। उन्होंने पंजीकरण को जटिल बनाने के बजाय सरलीकरण पर जोर देने को कहा ताकि आवेदकों को असुविधा न हो।
    इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पीपीटी के माध्यम से जिले में यूसीसी पंजीकरण की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि पंजीकरण के लिए जिले में 10 निबंधक और 182 उपनिबंधकों की तैनाती की गई है।  कहा कि यूसीसी पंजीकरण में पौड़ी जिले ने तेजी से कार्य किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पंजीकरण में जो भी समस्याएं आई हैं, उनका समाधान किया गया है। कहा कि वन ग्रामों के निवासियों के दस्तावेजों की कमी होने से पंजीकरण में दिक्कतें आ रही हैं।
     महानिबंधक ने सभी उपनिबंधकों को कहा कि वन ग्रामों में पंजीकरण के लिए जो भी व्यवस्था की जा सकती है, इसका प्रस्ताव बनाकर नोडल अधिकारी को दें। जिससे नोडल अधिकारी इस प्रस्ताव को शासन में भेज सकेंगे। उन्होंने उपनिबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जांच अधिकारी बनने के बजाय आवेदकों के दस्तावेजों की सत्यता जानते हुए आवेदनों को स्वीकृत करें। उन्होंने दस्तावेज में संदेह होने पर संबंधित विभाग से सत्यापन कराए जाने की बात कही। बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। महानिबंधक ने कहा कि विवाह का पंजीकरण करते समय प्रतिबंधित श्रेणियों का ध्यान जरूर रखें। उन्होंने उपनिबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता को सुविधा देने की मानसिकता के साथ कार्य किया जाय।बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां यूसीसी लागू हुआ है। इसमें हर समुदाय की भावनाओं, रीतिरिवाजों व परंपराओं का ध्यान रखा गया है। महानिबंधक ने ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि पंजीकरण संबंधी एफएक्यू ( अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) का फ्लो चार्ट बनाकर उप निबंधकों को दें, ताकि वह कोई समस्या आने पर एफएक्यू की मदद से उसका निस्तारण कर सकें।मौके पर नोडल अधिकारी यूसीसी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र सेट, एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा, कोटद्वार सोहन सिंह सेनी, लैंसडौन शालिनी मौर्य, चौबट्टाखाल श्रेष्ठ गुनसोला, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, डीपीआरओ जितेन्द्र कुमार सहित उप निबंधक रचना शाह, नवीन कुमार, मुकेश जोशी, रोहित ठाकुर, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

दो अप्रैल तक 7164 आवेदन प्राप्त
श्रीनगर-जिला प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यूसीसी लागू होने से 2 अप्रैल तक 7164 आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें 6233 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। अभी तक 88.35 प्रतिशत सरकारी कर्मियों का पंजीकरण हो चुका है। जिलाधिकारी डॉ चौहान ने कहा कि जल्द ही शतप्रतिशत पंजीकरण पूरे किए जाएंगे।

Previous Post

श्रीनगर पुलिस ने 3 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा

Next Post

केदारनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे केदारनाथ यात्रा प्रभारी सचिव युगल किशोर पंत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

April 18, 2026
श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली
उत्तराखंड

श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली

April 18, 2026
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

April 18, 2026
श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

April 17, 2026
Next Post
केदारनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे केदारनाथ यात्रा प्रभारी सचिव युगल किशोर पंत

केदारनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे केदारनाथ यात्रा प्रभारी सचिव युगल किशोर पंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (185)
  • उत्तराखंड (3,944)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (222)
  • दुर्घटना (209)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (101)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (830)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

April 18, 2026
श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली

श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली

April 18, 2026
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

April 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page