• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

प्रत्येक विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं शत-प्रतिशत उपलब्ध कराना प्राथमिकता – डॉ. धन सिंह रावत

by पहाड़वासी
November 3, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

प्रत्येक ब्लॉक में आयोजित होगी मैराथन, विद्यार्थियों को नशे से दूर रखकर खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर

श्रीनगर/
प्रदेश के शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर स्थित सीओ कार्यालय के सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर क्षेत्र के विद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्थाओं एवं मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डॉ. रावत ने कहा कि विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, बिजली, भवन, चारदीवारी, खेल मैदान, खेल सामग्री, ओपन जिम सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का विस्तृत विवरण तैयार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालयों से संबंधित निर्धारित 12 प्रकार के कार्य दिसंबर तक शत-प्रतिशत पूर्ण होने चाहिए। किसी भी विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके साथ ही शिक्षकों के रिक्त पदों एवं अन्य शैक्षिक आवश्यकताओं की भी जानकारी लेकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक इंटर कॉलेज को जिम एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की योजना है, जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकें। विद्यालयों में वार्षिकोत्सव आयोजित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।

प्रत्येक ब्लॉक में होगी मैराथन

डॉ. रावत ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उन्हें खेलकूद, व्यायाम एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक ब्लॉक में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को टैबलेट, खेल सामग्री एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना तथा उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा प्रदान करना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों की आवश्यकताओं का वास्तविक आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाए और सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में शिक्षा विभाग के अपर निदेशक पदमेंदर बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अंशुल बिष्ट सहित सभी विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में CM धामी देश में दूसरे स्थान पर, योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर

Next Post

हुनर का महासंग्राम, श्रीनगर के सितारे बनने के लिए ऑडिशन में उमड़ा प्रतिभाओं का सैलाब

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

दीपावली के रंग में रंगा श्रीनगर, महापौर आरती भंडारी की पहल पर की गई लाइटिंग ने बढ़ाई बाजार की रौनकदुकानों की शानदार सजावट और सड़क के दोनों ओर लगी लाइटों ने बढ़ाई बाजार की रौनक, त्योहार के उल्लास से सराबोर हुआ श्रीनगर
उत्तराखंड

November 6, 2026
छह बच्चों को मिला प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार
उत्तराखंड

छह बच्चों को मिला प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार

November 6, 2026
अमित शाह और सीएम धामी ने 1475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तराखंड

अमित शाह और सीएम धामी ने 1475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

November 6, 2026
विश्वप्रसिद्ध एवं सबसे ऊंचे शिव धाम तृतीय केदार श्री तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बन्द,वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई कपाट बंद होने की प्रक्रिया, उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के लिए हुई रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,420)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (469)
  • दुर्घटना (229)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (124)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

दीपावली के रंग में रंगा श्रीनगर, महापौर आरती भंडारी की पहल पर की गई लाइटिंग ने बढ़ाई बाजार की रौनकदुकानों की शानदार सजावट और सड़क के दोनों ओर लगी लाइटों ने बढ़ाई बाजार की रौनक, त्योहार के उल्लास से सराबोर हुआ श्रीनगर

दीपावली के रंग में रंगा श्रीनगर, महापौर आरती भंडारी की पहल पर की गई लाइटिंग ने बढ़ाई बाजार की रौनकदुकानों की शानदार सजावट और सड़क के दोनों ओर लगी लाइटों ने बढ़ाई बाजार की रौनक, त्योहार के उल्लास से सराबोर हुआ श्रीनगर

November 6, 2026
छह बच्चों को मिला प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार

छह बच्चों को मिला प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार

November 6, 2026
अमित शाह और सीएम धामी ने 1475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

अमित शाह और सीएम धामी ने 1475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

November 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page