• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

माँ और शिशु की रक्षा के लिए जिलाधिकारी की सराहनीय पहल

by पहाड़वासी
May 18, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए काव्या ऐप बना उम्मीद की किरण

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का काव्या ऐप में किया जाता है पंजीकरण
ब्यूरो–

  पौड़ी जनपद ने तकनीकी के सहयोग से एक नयी शुरुआत करते हुए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जब से ‘काव्या ऐप’ की शुरुआत हुई है, तब से यह गर्भवती महिलाओं के लिए जीवनदायी बन गया है।
   
   हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और सुरक्षित प्रसव कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की दूरदर्शी सोच से जनवरी 2023 में ‘काव्या’ ऐप की शुरुआत की गयी। इसमें अभी तक 511 हाई रिस्क महिलाओं का पंजीकरण  किया गया है, जिनमें से 448 महिलाओं का सफल एवं सुरक्षित प्रसव करवाया गया है।
काव्या ऐप की निगरानी तीन चरणों में की जा रही है। जिसमें ब्लॉक स्तर पर उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और ब्लॉक प्रबंधन इकाई इसकी निगरानी करते हैं। वहीं जिला स्तर पर इसकी निगरानी करने में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई का अहम रोल होता है। साथ ही जिलाधिकारी स्वयं भी समय-समय पर काव्या ऐप की समीक्षा करते हैं।

   पौड़ी गढ़वाल जैसे पहाड़ी जिले में, जहां वर्षा ऋतु में आवागमन या अन्य के कारण कठिनाइयां हो जाती है, वहां गर्भवती महिलाओं का समय पर सुरक्षित प्रसव कराना एक बड़ी चुनौती होती है। इसलिए काव्या ऐप पर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को आशाओं के माध्यम से चिन्हित कर पंजीकरण किया जाता है। चिकित्सक निरंतर रूप से इनकी मॉनिटरिंग करते हैं और उनके प्रसव निर्धारित तिथि से पूर्व ही उन्हें अस्पताल लाया जाता है, जिससे उनका सफल प्रसव हो सके।
  
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि काव्या ऐप में वर्ष 2023 में 179 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव किया गया। वहीं वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 234 हुई और वर्ष 2025 में वर्तमान तक 35 सुरक्षित प्रसव हो चुके हैं, जबकि 63 गर्भवती महिलाएं निगरानी में हैं और उनके सुरक्षित प्रसव की योजना तैयार की गयी है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान बताते हैं कि मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए काव्या ऐप की शुरुआत 2023 में की गई है।  काव्या ऐप में पंजीकृत महिलाओं का आज सफलता पूर्वक प्रसव भी किया जा रहा है। काव्या ऐप की प्राथमिकता प्रत्येक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला की पहचान करना, उसे ट्रैक करना और उसके लिए समय पर योजना बनाना है, ताकि अंतिम समय में कोई जीवन संकट में न आए। हमने तीन स्तरों पर इसकी निगरानी व्यवस्था बनायी है, जिससे न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि प्रशासनिक अधिकारी भी प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर इन मामलों को गंभीरता से लेते हैं।

ऐसे होता है काव्य ऐप में पंजीकरण
एएनएम क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं का डाटा रखती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की विभिन्न जांचें करायी जाती हैं। जांच रिपोर्ट के आधार में कमियों को देखते हुए उच्च जोखिम (हाई रिस्क) गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाती है। तत्पश्चात एएनएम हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का डाटा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पौड़ी भेजते हैं। इसके आधार पर काव्य ऐप सेंटर महिलाओं का काव्य ऐप में पंजीकरण करते हैं। पंजीकरण होने के बाद मेडिकल स्टॉफ नियमित रूप से हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच करती है।

Previous Post

ब्रह्म मुहुर्त में ग्रीष्मकाल के लिये खुले चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

Next Post

गुमशुदा बच्चों और हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है वन स्टॉप सेंटर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
उत्तराखंड

दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

June 18, 2025
पौड़ी पुलिस ने अंतर्राज्यीय महिला मेवाती गैंग का किया भंडाफोड़,गैंग की 4 महिलाओं व 1 पुरुष को चोरी की गयी सोने की 6 चेनों के साथ किया गिरफ्तार
उत्तराखंड

पौड़ी पुलिस ने अंतर्राज्यीय महिला मेवाती गैंग का किया भंडाफोड़,गैंग की 4 महिलाओं व 1 पुरुष को चोरी की गयी सोने की 6 चेनों के साथ किया गिरफ्तार

June 18, 2025
उत्तराखंड में रोजगार के लिए मारामारी,बीटेक-बीएड-पीएचडी डिग्री धारक बनीं आंगनबाड़ी सहायिका
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रोजगार के लिए मारामारी,बीटेक-बीएड-पीएचडी डिग्री धारक बनीं आंगनबाड़ी सहायिका

June 18, 2025
30 बीमार गौवंशों का पशुपालन विभाग ने किया उपचार
उत्तराखंड

30 बीमार गौवंशों का पशुपालन विभाग ने किया उपचार

June 17, 2025
Next Post
गुमशुदा बच्चों और हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है वन स्टॉप सेंटर

गुमशुदा बच्चों और हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है वन स्टॉप सेंटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (12)
  • अपराध (170)
  • उत्तराखंड (3,576)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (145)
  • दुर्घटना (202)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (219)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (788)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

June 18, 2025
पौड़ी पुलिस ने अंतर्राज्यीय महिला मेवाती गैंग का किया भंडाफोड़,गैंग की 4 महिलाओं व 1 पुरुष को चोरी की गयी सोने की 6 चेनों के साथ किया गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस ने अंतर्राज्यीय महिला मेवाती गैंग का किया भंडाफोड़,गैंग की 4 महिलाओं व 1 पुरुष को चोरी की गयी सोने की 6 चेनों के साथ किया गिरफ्तार

June 18, 2025
उत्तराखंड में रोजगार के लिए मारामारी,बीटेक-बीएड-पीएचडी डिग्री धारक बनीं आंगनबाड़ी सहायिका

उत्तराखंड में रोजगार के लिए मारामारी,बीटेक-बीएड-पीएचडी डिग्री धारक बनीं आंगनबाड़ी सहायिका

June 18, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page