• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

by पहाड़वासी
May 19, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

सीसीटीवी लगाने तथा कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर कार्यालय के बाहर प्रदर्शित करने के निर्देश: जिलाधिकारी

पौड़ी गढ़वाल : जनपद में बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल समस्याओं को लेकर आमजन से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय व्यवस्थाओं, शिकायत निस्तारण प्रणाली, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति तथा फील्ड में चल रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का गहन जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्तरों पर लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान जब जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया तो वह ड्यूटी समय में अपने घर पर मौजूद मिले। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित जेई के खिलाफ तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी अत्यंत संवेदनशील और जनहित से जुड़ी व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं, अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जिसके संबंध में उनका एक दिन का वेतन बाधित करने हुए स्पष्टीकरण किया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा पेयजल सचिव को भी सूचनार्थ प्रेषित किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर कार्यालय परिसर के बाहर प्रमुखता से चस्पा किए जाएं तथा उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकें। साथ ही उन्होंने शिकायतों एवं उनके निस्तारण का नियमित पंजिका में अंकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डिस्पैच रूम, अधिष्ठान अनुभाग, लेखा अनुभाग, कंप्यूटर अनुभाग तथा पेयजल शिकायत अनुभाग का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतों के पंजीकरण, उनके निस्तारण की समयसीमा, संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तथा निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का विधिवत रिकॉर्ड रखा जाए और शिकायतकर्ता को निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में पेयजल समस्या आमजन से सीधे जुड़ा विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता प्रशासन की प्राथमिकताओं के विपरीत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से पेयजल संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां तत्काल टीम भेजकर मौके पर समस्या का समाधान कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों को केवल कागजों में निस्तारित दिखाने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता को शिकायती नंबर ऑफिस के बाहर चस्पा करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीते सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में गिरगांव क्षेत्र की महिलाओं द्वारा उठाई गई पेयजल समस्या की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि गांव का निरीक्षण कर लिया गया है तथा तकनीकी स्तर पर समस्या का परीक्षण किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यदि क्षेत्र में समय पर और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है तो संबंधित फिटर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने तहसील दिवसों, जनता मिलन कार्यक्रमों तथा जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रमों में आई शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी जानी और व्यवस्थित रूप से निस्तारण करने तथा निस्तारित शिकायतों से शिकायतकर्ताओं को सूचित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि फील्ड में निरीक्षण और शिकायत निस्तारण के लिए भेजे जा रहे जेई एवं अन्य कार्मिकों की उपस्थिति का पटवारियों के माध्यम से क्रॉस सत्यापन कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कई बार फील्ड विजिट केवल कागजों में दर्शायी जाती हैं, इसलिए वास्तविक निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में शिकायतों के समाधान के लिए कर्मचारी भेजे जा रहे हैं, उसकी सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों और ग्राम स्तर के जिम्मेदार व्यक्तियों को भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इससे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता आएगी तथा स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

कार्यालय व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अनुशासन और कार्य संस्कृति बनाए रखने के लिए तकनीकी निगरानी व्यवस्था आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि फील्ड में कार्यरत कार्मिकों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा शिकायतों के समाधान में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित और प्रभावी पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता जल संस्थान टी.एस. रावत सहित जल संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण
उत्तराखंड

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

May 19, 2026
हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले
उत्तराखंड

हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

May 18, 2026
उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर
उत्तराखंड

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

May 17, 2026
बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 यात्री घायल,श्रीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 यात्री घायल,श्रीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

May 17, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,013)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (272)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026
नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

May 19, 2026
हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

May 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page