• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली

by पहाड़वासी
May 21, 2026
in उत्तराखंड, धार्मिक, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विख्यात भगवान श्री मद्महेश्वर जी मंदिर के कपाट आज श्रद्धा, आस्था एवं सनातन परंपराओं के मध्य विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के पावन अवसर पर पूरा धाम “हर-हर महादेव” और भगवान मद्महेश्वर के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली कल रात्रि विश्राम गोण्डार में करने के उपरांत आज प्रातः गोण्डार गाँव से पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों एवं भक्तिमय वातावरण के बीच धाम के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति देखने को मिली। प्रातः लगभग 10:45 बजे उत्सव डोली मद्महेश्वर धाम पहुंची, जहां मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण, विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कपाट खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।मुख्य पुजारी श्री शिव शंकर लिंग सहित वेदपाठियों द्वारा पूजा संपन्न होने के पश्चात लगभग 11 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, पूरा धाम शिवमय वातावरण में डूब गया। इस दौरान उपस्थित लगभग 1135 श्रद्धालुओं ने भगवान मद्महेश्वर के प्रथम दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया तथा देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।कपाटोद्घाटन अवसर पर मंदिर समिति एवं प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा गया। यात्रा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए थे।हिमालय की गोद में स्थित श्री मद्महेश्वर धाम अपनी दिव्यता, आध्यात्मिक आभा एवं प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशेष पहचान रखता है। कपाट खुलने के साथ ही अब यहां देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है।कपाटोद्घाटन के दौरान मंदिर समिति सदस्य प्रहलाद पुष्पवान, डोली प्रभारी किशन त्रिवेदी, प्रधान गोंडार अनूप पंवार,पूर्व प्रधान भगत सिंह पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवानंद पंवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Previous Post

दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत

Next Post

रुद्रप्रयाग वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जखोली रेंज में आग लगाते पकड़ा गया व्यक्ति, वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये
उत्तराखंड

July 10, 2026
जानिये एक क्लिक में,उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 फैसलों पर लगी मुहर
उत्तराखंड

जानिये एक क्लिक में,उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 फैसलों पर लगी मुहर

July 10, 2026
3 लाख रूपये की अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
उत्तराखंड

3 लाख रूपये की अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

July 10, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,121)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (329)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये

चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये

July 10, 2026
जानिये एक क्लिक में,उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 फैसलों पर लगी मुहर

जानिये एक क्लिक में,उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 फैसलों पर लगी मुहर

July 10, 2026
3 लाख रूपये की अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

3 लाख रूपये की अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

July 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page