• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के तीन NCC कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर किया आरोहण, सीएम ने दी बधाई

by पहाड़वासी
May 22, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड- 22 मई 2025

18 मई 2025 को उत्तराखण्ड के तीन जांबाज़ NCC कैडेट्स ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर ली। इस दौरान सीएम ने तीनों कैडेट्स को उनकी इस सफलता पर बधाई दी है।

उत्तराखंड के तीन NCC कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर किया आरोहण⤵️

देहरादून, पौड़ी और उत्तरकाशी तीनों जिलों से निकले इन युवा एनसीसी कैडेट्स ने ये साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी चोटी नामुमकिन नहीं रहती। कैडेट वीरेंद्र सामंत (29 उत्तराखंड एनसीसी, देहरादून), कैडेट मुकुल बंगवाल (4 उत्तराखंड एनसीसी, पौड़ी) और कैडेट सचिन कुमार (3 उत्तराखंड एनसीसी, उत्तरकाशी) ने मिलकर एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की।

इस सफलता पर कैडेट वीरेन्द्र सामन्त ने कहा कि यह हमारी जीत नहीं है, यह हर उस युवा की जीत है जो सपने देखता है। हमने कडी चुनौतियों का सामना किया लेकिन हर कदम पर हमें अपने आप पर, अपनी टीम पर और इस सपने को पूरा करने पर विश्वास था।

सीएम धामी ने दी बधाई⤵️

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन तीनों कैडेट्स को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “इनका साहस और समर्पण सिर्फ राज्य नहीं, पूरे देश के युवाओं के लिए एक मिसाल है। इन्होंने न सिर्फ अपने बलबूते ये उपलब्धि हासिल की। बल्कि एनसीसी की मूल भावना अनुशासन, टीमवर्क और लीडरशिप का असली मतलब भी जी कर दिखाया।

उत्तराखण्ड एन.सी.सी के अपर महानिदेशक, मेजर जनरल रोहन आनन्द, सेना मेडल ने कहा कि यह अभियान एन.सी.सी के द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य भारतीय युवाओं को साहसिक खेलों, नेतृत्व और आत्मनिर्भता के प्रति प्रेरित करना है। इस कठिन यात्रा में इन कैडेट्स ने न केवल विपरीत मौसम का सामना किया, बल्कि मानसिक और शारीरिक थकावट को भी पार किया। फिर भी उनके अथक प्रयासों और टीमवर्क ने उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि एन.सी.सी में हम हमेशा कहते हैं कि नेतृत्व कठिन समय में ही पैदा होता है। इन युवा पर्वतारोहियों ने इस सिद्धांत को अपने कार्याें से साबित किया है। इन कैडेट्स ने जो किया है वह भावी पीढी को प्रेरित करेगा, ताकि वे अपने डर को पार कर सकें और असाधारण उपलब्धियां हासिल कर सकें। उन्होंने कहा, यह सफलता सिर्फ इन कैडेटस की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की है। उनकी यात्रा हमारे युवा शक्ति, एकता की ताकत और असंभव को संभव बनाने की अदम्य इच्छा का प्रतीक है।

Previous Post

गोबर के अंदर मिला नवजात का शव,माँ गिरफ्तार संभावित पिता की तलाश जारी

Next Post

हेमकुंड साहिब यात्रा का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी,25 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची  बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली
उत्तराखंड

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली

May 21, 2026
दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत
उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत

May 21, 2026
ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई
उत्तराखंड

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026
नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण
उत्तराखंड

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

May 19, 2026
Next Post
25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, तैयारियों के लिए घांघरिया पहुंची टीम

हेमकुंड साहिब यात्रा का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी,25 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,015)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (272)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (109)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (844)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची  बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली

May 21, 2026
दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत

दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत

May 21, 2026
ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page