• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विजिलेंस ने 50 हजार की रिश्वत के साथ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को किया गिरफ्तार

by पहाड़वासी
May 24, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

हल्द्वानी-

भ्रष्टाचार के खिलाफ कुमाऊं की विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, बागेश्वर को 50,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है. पूरे मामले में विजिलेंस टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, बागेश्वर में तैनात अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल सुबोध शुक्ला को 50,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान, सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गुप्त जाँच और सुनियोजित ट्रैप ऑपरेशन के तहत की गई।

एक सेवानिवृत्त सैनिक जो वर्तमान में उपनल (उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में अनुबंध के आधार पर कार्यरत है, ने सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनका अनुबंध 11 माह का होता है, और इस बार अनुबंध अवधि बढ़ाने के एवज में सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला द्वारा 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से साफ इनकार करते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सतर्कता अधिष्ठान द्वारा की गई गोपनीय जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सत्य पाई गई। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुए 24 मई 2025 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बागेश्वर में स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में सुबोध शुक्ला को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल सुबोध शुक्ला मूलतः ग्राम रामपुर, पोस्ट बिरसिंघपुर, पाली, बांधीगढ़, जिला उमरिया, मध्य प्रदेश का निवासी है। वह वर्तमान में बागेश्वर जनपद में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिवत जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इस सफल कार्रवाई के लिए निदेशक सतर्कता, डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं निदेशक सतर्कता डॉ० वी मुरुगेशन ने अपील की है कि कोई भी सरकारी व्यक्ति रिश्वत मांगता है तो सतर्कता अधिष्ठान के टोल की हैल्पलाईन नं० 1084 एवं Whatsapp हैल्पलाईन 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभिमान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Previous Post

गाली गलौज और धमकी देने वाला गिरफ्तार

Next Post

भक्तों के दर्शनार्थ खुले श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
Next Post
भक्तों के दर्शनार्थ खुले श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

भक्तों के दर्शनार्थ खुले श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,873)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (182)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (210)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page