ब्यूरो रुद्रप्रयाग –
6 मार्च 2026 को रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी (तिलवाड़ा) में एक किराये के मकान से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँचने पर पुलिस को कमला शाही और उनके 9 वर्षीय बेटे रोशन के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले, जबकि उनका किरायेदार पति दीपक बहादुर फरार था।
त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी – पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए, फरार मुख्य अभियुक्त दीपक बहादुर को 8 मार्च 2026 को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
हत्या का कारण – पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह और मृतका (दोनों पहले से विवाहित थे) फेसबुक के माध्यम से मिले थे और सुमाड़ी में साथ रह रहे थे। 4 मार्च की शाम को आपसी घरेलू विवाद और हाथापाई के दौरान आवेश में आकर अभियुक्त ने महिला और उसके बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शवों को कम्बल से ढंककर फरार हो गया था।
कानूनी कार्यवाही – अभियुक्त के विरुद्ध धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा पंजीकृत कर, पुलिस टीमों द्वारा गिरफ्तार करने के उपरान्त आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के उपरान्त न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया है।







