:ब्यूरो-पहाड़वासी । कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे करीब जाखी मोटरमार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस, दुगड्डा चौकी की टीम एवं एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।कोतवाली प्रभारी कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि कीर्तिनगर – जाखी मोटरमार्ग पर श्रीनगर से डामर लेकर जा रहा एक ट्रक ग्राम चौकी से आगे शोड, पाली नामक तोक के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे चालक ट्रक के नीचे दब गया। करीब 25 से 30 फीट गहरी खाई में गिरे ट्रक में चालक अंदर फंसा हुआ था, जिसे पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया,लेकिन तब तक चालक विपिन पुत्र दर्शन लाल, निवासी ग्राम हॉट, जनपद चमोली की मौत हो चुकी थी। पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर घटना के कारणों की जांच की जारी है।






