• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

by पहाड़वासी
June 16, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

हर पड़ाव पर स्वास्थ्य, पेयजल, पार्किंग और ठहरने की सुविधाएं उपलब्ध

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए व्यापक इंतजाम

पौड़ी गढ़वाल
गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड के चारधामों केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित हेमकुंड साहिब यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। वर्तमान में मौसम अनुकूल है तथा यात्रा मार्गों पर किसी प्रकार की विशेष बाधा नहीं है। उन्होंने देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा पर आने से पूर्व अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, जिससे यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाया जा सके।

मंडलायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था के साथ विभिन्न स्थानों पर सात पंजीकरण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं। पंजीकरण के माध्यम से यात्रियों की बेहतर निगरानी, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल चारधाम यात्रा का केंद्र ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध अनेक पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का प्रदेश है। श्रद्धालु चारधाम एवं हेमकुंड साहिब के अतिरिक्त अन्य प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण कर सकते हैं, जहां प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं।

मंडलायुक्त ने यात्रियों से अपील की कि वे जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों और एडवाइजरी का पालन करें तथा मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थान पर मौसम प्रतिकूल होने अथवा मार्ग प्रभावित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी गयी हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर पार्किंग, स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, शौचालय तथा ठहरने की समुचित सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त धामों तक जाने वाले पैदल मार्गों एवं प्रमुख पार्किंग स्थलों पर भी स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गयी हैं।

मंडलायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद अनुभव बने। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम, अनुशासन और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा करने का आग्रह किया।

Previous Post

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान
उत्तराखंड

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन,संगठन विस्तार और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा
उत्तराखंड

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन,संगठन विस्तार और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

June 15, 2026
देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटक सुरक्षित, DDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू
उत्तराखंड

देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटक सुरक्षित, DDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू

June 14, 2026
केदारनाथ धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, प्रशासन से लेकर तीर्थयात्रियों ने लिया संकल्प
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, प्रशासन से लेकर तीर्थयात्रियों ने लिया संकल्प

June 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,064)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (297)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (114)
  • धार्मिक (114)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

June 16, 2026
तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन,संगठन विस्तार और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन,संगठन विस्तार और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

June 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page