• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्रीनगर से दिल्ली के लिए एसी मिनी बस सेवा का शुभारंभ, भोजन माताओं का सम्मान एवं ग्रामीण सड़क का शिलान्यास

by पहाड़वासी
November 23, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर एवं खिर्सू क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर विकास कार्यों को गति दी।
इस अवसर पर उन्होंने श्रीनगर में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की एसी मिनी बस सेवा (श्रीनगर-दिल्ली) को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से श्रीनगर एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को दिल्ली तक आरामदायक, सुविधाजनक और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सेवा विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों सहित आम यात्रियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी।
इसके उपरांत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर में क्षेत्र की भोजन माताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. रावत ने विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा मातृत्व भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाली भोजन माताओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और आवश्यक सामग्री की किट वितरित की। उन्होंने कहा कि भोजन माताओं का समर्पण, परिश्रम और सेवाभाव समाज की सच्ची शक्ति है। उनके सम्मान एवं कल्याण के लिए सरकार सदैव प्रतिबद्ध है।
वहीं, खिर्सू क्षेत्र में जखोट–कोटिया–मुसोली लिंक मोटर मार्ग के परिवर्तन एवं डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस सड़क की स्वीकृत लंबाई 1.610 किलोमीटर तथा स्वीकृत लागत 116.53 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं डामरीकरण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी।
इसके अतिरिक्त ग्रामसभा कंडोली एवं मुसोली के महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक सामग्री वितरित की गई। डॉ. रावत ने कहा कि महिला मंगल दल ग्रामीण संस्कृति, सामाजिक एकता और परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि विकास की रोशनी प्रदेश के प्रत्येक गांव और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे।
डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि चहुमुखी विकास, जनसुविधाओं का विस्तार और जनकल्याण ही हमारी प्राथमिकता एवं ध्येय है।

आज के कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,
श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गेरोला, खिर्सू, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी
आदि लोग मौजूद रहे ।
⁩

Previous Post

मुख्यमंत्री ने किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ, श्रीनगर में पुष्पवर्षा से स्वागत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मुख्यमंत्री ने किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ, श्रीनगर में पुष्पवर्षा से स्वागत
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ, श्रीनगर में पुष्पवर्षा से स्वागत

November 23, 2026
श्रृंग ऋषि आश्रम और ताराकुंड का होगा कायाकल्प, पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे धार्मिक स्थल
उत्तराखंड

श्रृंग ऋषि आश्रम और ताराकुंड का होगा कायाकल्प, पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे धार्मिक स्थल

November 22, 2026
जखोली के अर्जुन बैंड के पास वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल
उत्तराखंड

जखोली के अर्जुन बैंड के पास वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल

November 22, 2026
श्रीनगर में 13 बूथों पर पिलाई गई पोलियो की दो बूंद, 1791 बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य
उत्तराखंड

श्रीनगर में 13 बूथों पर पिलाई गई पोलियो की दो बूंद, 1791 बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य

November 22, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (224)
  • उत्तराखंड (4,457)
  • कुमाऊं (103)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (492)
  • दुर्घटना (232)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (125)
  • पर्यटन (233)
  • पौड़ी गढ़वाल (4)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (885)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (87)

Recent.

श्रीनगर से दिल्ली के लिए एसी मिनी बस सेवा का शुभारंभ, भोजन माताओं का सम्मान एवं ग्रामीण सड़क का शिलान्यास

श्रीनगर से दिल्ली के लिए एसी मिनी बस सेवा का शुभारंभ, भोजन माताओं का सम्मान एवं ग्रामीण सड़क का शिलान्यास

November 23, 2026
मुख्यमंत्री ने किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ, श्रीनगर में पुष्पवर्षा से स्वागत

मुख्यमंत्री ने किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ, श्रीनगर में पुष्पवर्षा से स्वागत

November 23, 2026
श्रृंग ऋषि आश्रम और ताराकुंड का होगा कायाकल्प, पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे धार्मिक स्थल

श्रृंग ऋषि आश्रम और ताराकुंड का होगा कायाकल्प, पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे धार्मिक स्थल

November 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page