• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

दिल्ली के जंतर मंतर का असर राजधानी देहरादून में, सड़कों पर उतरे युवा

by पहाड़वासी
July 21, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की गूंज सोमवार को देहरादून में भी सुनाई दी। कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर छात्र हितों और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग उठाई, जबकि उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने लंबित भर्तियों और परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। दोनों आंदोलनों के चलते राजधानी में दिनभर विरोध-प्रदर्शन का माहौल रहा।परेड ग्राउंड के पास सतीश धौलाखंडी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, एनटीए को समाप्त करने और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग की। महिला मंच की जिला संयोजक निर्मला बिष्ट ने कहा कि पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की अनियमितताओं ने छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी और प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की। प्रदर्शन में कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल, एसएफआई, आम आदमी पार्टी और अन्य सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।दूसरी ओर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं ने सचिवालय कूच किया। सुभाष रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। युवाओं ने फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, कांस्टेबल, दरोगा सहित विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती निकालने और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से आरओ, एआरओ, जेई, एई, एएसओ समेत सभी लंबित परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की मांग की। साथ ही परीक्षा परिणामों के साथ अभ्यर्थियों के प्राप्तांक सार्वजनिक करने और सहायक अध्यापक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की भी मांग उठाई। बाद में मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।इस बीच उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि रोजगार और निष्पक्ष भर्ती की मांग कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए, दमन नहीं करना चाहिए।प्रदर्शनकारी संगठनों ने घोषणा की कि 22 जुलाई को गांधी पार्क में फिर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Previous Post

रेड अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को टिहरी के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Next Post

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार
अपराध

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

July 21, 2026
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
उत्तराखंड

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
रेड अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को टिहरी के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
उत्तराखंड

रेड अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को टिहरी के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

July 19, 2026
नगर क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक 30-सीटर सिटी बस, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई मजबूती
उत्तराखंड

नगर क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक 30-सीटर सिटी बस, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई मजबूती

July 19, 2026
Next Post
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (208)
  • उत्तराखंड (4,148)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (337)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (119)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (101)
  • रुद्रप्रयाग (875)
  • शिक्षा (112)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

July 21, 2026
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
दिल्ली के जंतर मंतर का असर राजधानी देहरादून में, सड़कों पर उतरे युवा

दिल्ली के जंतर मंतर का असर राजधानी देहरादून में, सड़कों पर उतरे युवा

July 21, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page