ब्यूरो –
विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में नैथाणा व नौर-किलकिलेश्वर क्षेत्र की महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का संगठन विस्तार अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में ग्राम नैथाणा एवं नौर-किलकिलेश्वर क्षेत्र की 26 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं ने भाजपा की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद कंडारी ने सभी नई सदस्याओं का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, जिससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और जनता का विश्वास पार्टी के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। पार्टी में शामिल हुई महिलाओं ने भी विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा में शामिल होने वाली महिलाओं में भारती नौटियाल, मंजू भंडारी, सुधा नेगी, बबीता देवी, मूर्ति चौहान, अनीता (बीडीसी), वीमा देवी, शिल्पा देवी, सीमा थपलियाल, अमृता कंडारी, मंजू देवी, वर्षा देवी, सुषमा देवी, गुड्डी देवी, आशा फड़ियार, अनीता भंडारी, लक्ष्मी डोभाल, सरोजनी भट्ट, सुधा गैरोला, भावना बिष्ट, रेखा देवी, ममता बिष्ट, गीता नेगी, सोनी नेगी, सनवी एवं मीना डोभाल शामिल रहीं।






