• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

by पहाड़वासी
August 16, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

:,चमोली –

ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए एक व्यक्ति की खोजबीन के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन एवं गढ़वाल राइफल्स सहित विभिन्न रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं और नाले के आसपास संभावित स्थानों पर लगातार सघन खोजबीन की जा रही है।

घटना में सीमा सड़क संगठन की 123 इकाई में तैनात चालक पंकज रुधौला तेज बहाव की चपेट में आने के बाद लापता हो गए। उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें नाले के आसपास मलबे, जलधाराओं एवं अन्य संभावित स्थानों को चिन्हित कर सर्च अभियान चला रही हैं।

लापता व्यक्ति की तलाश में दो 20 टन क्षमता के एक्सकेवेटर, एक 7 टन एक्सकेवेटर, गढ़वाल राइफल्स के 25 से अधिक जवान तथा 123 इकाई के 20 से अधिक जवान जुटे हुए हैं। इसके साथ ही दो सर्च एंड रेस्क्यू डॉग, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें भी अभियान में सक्रिय हैं। दुर्गम क्षेत्रों में संभावित स्थानों की निगरानी और सर्चिंग के लिए ड्रोन की भी सहायता ली जा रही है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान भारी बोल्डरों एवं मलबे को एक्सकेवेटर की मदद से हटाया जा रहा है, ताकि उसके नीचे अथवा आसपास किसी भी संभावित स्थान की गहनता से जांच की जा सके। रेस्क्यू टीमें नाले के आसपास एक-एक स्थान को बारीकी से खंगाल रही हैं और मलबे, बोल्डरों, जलधारा तथा किनारों सहित हर संभावित जगह पर सघन खोजबीन की जा रही है। अभियान में किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा नहीं जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा पूरे रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है तथा मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुए सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता लापता व्यक्ति की जल्द से जल्द खोजबीन कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है। रेस्क्यू एवं सर्च अभियान लगातार जारी है।

Previous Post

पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
उत्तराखंड

पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

August 16, 2026
उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुलाक़ात
उत्तराखंड

उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुलाक़ात

August 16, 2026
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार
उत्तराखंड

अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

August 15, 2026
नदी का जलस्तर बढ़ा तो वसुधरा में फंसी पर्यटक की सांसें, युवाओं ने संभाला मोर्चा
उत्तराखंड

नदी का जलस्तर बढ़ा तो वसुधरा में फंसी पर्यटक की सांसें, युवाओं ने संभाला मोर्चा

August 15, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (216)
  • उत्तराखंड (4,226)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (354)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

August 16, 2026
पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

August 16, 2026
उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुलाक़ात

उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुलाक़ात

August 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page