• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

by पहाड़वासी
August 18, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

लैंसडाउन/सतपुली। पौड़ी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भूस्खलन और मकान क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

लैंसडाउन थाना क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित मेहर गांव में मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक मकान के ऊपर मलबा आ जाने से मकान क्षतिग्रस्त होकर ढह गया। हादसे के समय मकान में तीन लोगों के दबे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान दो वर्षीय बालक रुद्राक्ष पुत्र नवीन सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं हादसे में लापता धीरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह (46 वर्ष) और मथुरा देवी पत्नी प्रताप सिंह (70 वर्ष) की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ का अभियान लगातार जारी है। मलबे को हटाकर दोनों की तलाश की जा रही है।

बैर गांव में किचन की छत गिरने से महिला घायल

वहीं, सतपुली तहसील के बैर गांव में भी बारिश के चलते हादसा हुआ। यहां 60 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी कोमल सिंह मंगलवार सुबह अपने किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान किचन की छत अचानक गिर गई, जिससे वह घायल हो गईं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

लगातार बारिश को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें संवेदनशील एवं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

Previous Post

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव  , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

August 17, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड

ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

August 17, 2026
दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित
उत्तराखंड

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

August 16, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,231)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (358)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

August 18, 2026
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव  , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

August 17, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page