श्रीनगर। महानगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर की ओर से सोमवार को डांग, मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर समलौण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राठ क्षेत्र में उत्पादित करीब 250कुंतल पहाड़ी जैविक आलू आम लोगों को वितरित किए गए।कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह पहल अपनी माटी की पहचान, संस्कृति और पहाड़ के स्वाद को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के बावजूद अपनी मिट्टी और उसकी खुशबू को लोगों से जोड़कर रखना इस अभियान का संकल्प है।कार्यक्रम के दौरान गोदियाल ने राज्य सरकार और भाजपा की नीतियों पर भी आलोचनात्मक टिप्पणी की। उन्होंने पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार को घेरा। कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर कानून व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास करेगी।कार्यक्रम में वीरेंद्र नेगी, मीना रावत, संजय कुमार, सूरज नेगी, अंजू भट्ट, निशांत कंडारी, विपिन रावत, जगदीश भट्ट, पुष्पेंद्र पंवार, कपिल रावत और सुधांशु नौडियाल आदि मौजूद रहे।






