श्रीनगर, संवाददाता । सेवा संकल्प अभियान के तहत खिर्सू ब्लॉक में प्राथमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘मेरे सपनों का भारत’ रखा गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में सेंट थेरेसा स्कूल श्रीनगर की कक्षा पांचवीं की छात्रा यश्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक विद्यालय पोखरी की कक्षा चौथी के छात्र आरव द्वितीय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोला की कक्षा पांचवीं के छात्र पारस तृतीय स्थान पर रहे।ब्लॉक स्तर पर चयनित तीनों विद्यार्थियों का अब जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता कोटद्वार में आयोजित की जाएगी।







