उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप डबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीमों ने अब तक नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद किए हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। वाहन में सवार अन्य संभावित यात्रियों की तलाश में जल पुलिस और गोताखोर तेज बहाव के बीच सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारी लगातार रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र और चिकित्सा दल को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ प्रभावितों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।






