• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

बेखौफ दुस्साहस: अब खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

by पहाड़वासी
October 13, 2022
in अपराध
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें🖕

काशीपुर– उत्तराखंड का कुमाऊं क्षेत्र अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। कल जहां खनन के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस की गोली से एक महिला मारी गई तो वहीं अब काशीपुर क्षेत्र में एक खनन कारोबारी को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी जिससे कारोबारी की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वर पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम जुड़का में खनन कारोबारी एवं एकता स्टोन क्रेशर के मालिक महल सिंह को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी. 2 दिन के अंदर दूसरी बड़ी घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है और गोलीबारी की सूचना मिलने पर डीआईजी कुमाऊ नीलेश आनंद मौके पर पहुंच गए है. बताया जा रहा है कि खनन कारोबारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
क्षेत्र में अपराधियों के इस दुस्साहस को देखकर लोगों में भय व्याप्त है। कुंडा में हुई फायरिंग के बाद पहले से ही यहां सुरक्षा प्रबंधों को चाक-चौबंद रखा गया था लेकिन पुलिस की नाक के नीचे ही खनन कारोबारी को उनके फार्महाउस मोटरसाइकिल पर पहुंचे दो बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। उस वक्त खनन कारोबारी एवं एकता स्टोन क्रेशर के मालिक महल सिंह फॉर्म हाउस के बाहर चाय पी रहे थे इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायर किए एवं फरार हो गए।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें बदमाशों के भागने से लेकर महल सिंह को गिरते हुए तक के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन हत्यारों की पकड़ के लिए पूरे क्षेत्र को बंद कर उनकी तलाश की जा रही है। सूचना मिलने के बाद डीआईजी कुमाऊं नीलेश भरने एवं एसएसपी पी मंजूनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर हैं जबकि फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्रित कर रही थी।

Previous Post

बड़ी खबर! खाट गाँव के ट्रीटमेंट के लिए 47 करोड़ की मंजूरी

Next Post

दुर्गाधार में पुलिस चौकी खुलने पर प्रधान मयकोटी ने डीजीपी का जताया आभार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई
अपराध

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

August 29, 2026
अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!
अपराध

अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

August 29, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले चार युवक गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई
अपराध

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले चार युवक गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई

August 14, 2026
Next Post
दुर्गाधार में पुलिस चौकी खुलने पर प्रधान मयकोटी ने डीजीपी का जताया आभार

दुर्गाधार में पुलिस चौकी खुलने पर प्रधान मयकोटी ने डीजीपी का जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,277)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (364)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

सिरोबगड़ के ठेके से श्रीनगर शराब बेचने लाई जा रही शराब श्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ी, आरोपी गिरफ्तार,कार की डिग्गी बनी शराब का गोदाम, 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिरोबगड़ के ठेके से श्रीनगर शराब बेचने लाई जा रही शराब श्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ी, आरोपी गिरफ्तार,कार की डिग्गी बनी शराब का गोदाम, 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

September 6, 2026
सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में पहुंचे सीएम धामी, पारंपरिक आभूषणों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में पहुंचे सीएम धामी, पारंपरिक आभूषणों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

September 6, 2026
कीर्तिनगर में अनियंत्रित कार गदेरे में गिरी, तीन संत सुरक्षित

कीर्तिनगर में अनियंत्रित कार गदेरे में गिरी, तीन संत सुरक्षित

September 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page