• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

ग्राम पंचायत सारी में आरसेटी द्वारा स्वयं सहायता समूहों का 13 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू

by पहाड़वासी
November 1, 2022
in रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उखीमठ- ग्राम पंचायत सारी में आज से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की ग्रामीण महिलाओं व अन्य लाभार्थियों को 13 दिवसीय जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक खण्ड विकास जी.एल.आर्य व संस्थान के निदेशक के.एस.रावत द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सहायक खंड विकास अधिकारी जी.एल.आर्य ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि मैं आशा करता हूं कि आप अपना मूल्य समय देकर अपने आप को प्रशिक्षित करने में सफल होंगे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को समूहों से मिलने वाली सुविधाओं और सीसीएलके बारे में भी जानकारियां दी।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक, केएस रावत द्वारा बताया गया कि एनआरएलएम की महिला समूहों को जुट बैग बनाने का 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार से जोड़ने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैग बड़े काम की चीज है। पूजा सहित शादी ब्याह आदि में बैग का प्रयोग होता है। जिले में केदारनाथ धाम सहित चोपता, देवरियाताल आदि पर्यटक स्थल हैं। पालिथीन प्रतिबंध को ध्यान में रखते हुए यहां जुट बैग बनाने का प्रशिक्षण रखा गया है। उनके द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर उन्हें स्थानीय स्वरोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की गई। संस्थान के संकाय सदस्य वीरेन्द्र बर्तवाल ने उद्यमिता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रशिक्षणार्थियों को दी जा रहीं है। उन्होंने कहा यह गांव पर्यटक गांव के साथ-साथ स्वरोजगार गांव भी बन सकता है। ग्राम प्रधान मनोरमा देवी ने प्रशिक्षार्थियों से कहा कि 13 दिन के इस प्रशिक्षण में हमेशा समय से आकर भली-भांति प्रशिक्षण लें और अपनी शंका का समाधान भी कराएं। आज 35 महिलाओं ने आवेदन किया।
इस अवसर पर ममंद अध्यक्षा मंजू देवी, से.नि.एडीआईओ जीएस भट्ट, देवरिया ग्राम संगठन की अध्यक्षा गुड्डी देवी, कोषाध्यक्ष धूमा देवी, उप प्रधान अनिता देवी सहित कविता देवी, संगीता देवी, प्रेमा देवी, आदि महिलाएं उपस्थित थीं।

Previous Post

केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से परिवहन का कार्य शुरू

Next Post

भाजपा सांसद उत्तराखंड से हो गईं लापता! गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची  बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली
उत्तराखंड

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली

May 21, 2026
पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती
उत्तराखंड

पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती

May 17, 2026
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

May 12, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

May 9, 2026
Next Post
भाजपा सांसद उत्तराखंड से हो गईं लापता! गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर

भाजपा सांसद उत्तराखंड से हो गईं लापता! गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,015)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (272)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (109)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (844)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची  बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली

May 21, 2026
दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत

दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत

May 21, 2026
ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page