• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एक यात्री के जूते ने उड़ाई उत्तराखंड रोडवेज की नींद, अधिकारियों के निर्देश पर शुरू हुई खोजबीन!

by पहाड़वासी
November 17, 2022
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


नैनीताल: अपने देश में जूते-चप्पल चल जाना, खो जाना बेहद आम है।
जूते खोने का दर्द क्या होता है, ये वही जानता है, जिसे वापस लौटते वक्त नंगे पैर सफर करना पड़ा हो। हरियाणा के रहने वाले एक यात्री ने भी ऐसा ही दर्द सहा। यात्री का उत्तराखंड रोडवेज की बस में जूता गायब हो गया। आमतौर पर बात आई-गई हो जाती, लेकिन यात्री ने इसके लिए सीधे-सीधे रोडवेज को जिम्मेदार ठहरा दिया और अधिकारियों से जूता ढूंढने की मांग की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भवाली डिपो के सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार दुर्गापाल ने चालक अभिजीत कुमार और परिचालक राजेन्द्र जाटव से इस संबंध में जवाब मांगा है। यात्री का नाम अभिषेक है, वो हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। 25 अक्टूबर को अभिषेक तीन दोस्तों के साथ भवाली डिपो की बस में नैनीताल से सवार हुआ था। इन्हें काठगोदाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास अभिषेक दोस्तों के साथ उतर गया, लेकिन जूता बस में ही छूट गया। अब अभिषेक ने जूते तलाशने की मांग की है। अफसरों को भेजे गए लेटर में अभिषेक ने लिखा कि उसका जूता जल्द ढूंढकर इस संबंध में सूचना दी जाए। ऐसी शिकायत और उस पर कार्रवाई के आदेश से निगम के कर्मचारी हैरान हैं। सब काम छोड़कर जूता तलाशो अभियान में जुटे हुए हैं। सहायक महाप्रबंधक भवाली मनोज दुर्गापाल ने कहा कि एक यात्री ने आरएम को बस में जूता गायब होने की शिकायत दी है। इस पर आरएम की ओर से कार्रवाई के निर्देश मिले थे। चालक और परिचालक से मामले की जानकारी मांगी गई है। अधिकारियों के निर्देश पर जूते की खोजबीन की जा रही है। हालांकि जूता ढूंढ पाना इतना आसान भी नहीं है, क्योंकि जूते को गुम हुए 20 दिन हो चुके हैं।

Previous Post

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये मशरूम उत्पादन का दिया जा रहा प्रशिक्षण

Next Post

चाइल्ड हेल्पलाइन ऑफिसर बनकर घूमता था,बच्चों के अपहरण में गिरफ्तार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मौसम अपडेट उत्तराखंड- पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश,कई जिलों में अलर्ट
उत्तराखंड

मौसम अपडेट उत्तराखंड- उत्तराखंड में ऑरेंज-रेड अलर्ट, देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

June 30, 2025
देहरादून में देह व्यापार का खुलासा,  गेस्ट हाउस से छह गिरफ्तार
उत्तराखंड

देहरादून में देह व्यापार का खुलासा, गेस्ट हाउस से छह गिरफ्तार

June 29, 2025
केदारनाथ यात्रा :ट्रक में ला रहे थे शराब और आ गए रुद्रप्रयाग पुलिस के लपेटे में!!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा :ट्रक में ला रहे थे शराब और आ गए रुद्रप्रयाग पुलिस के लपेटे में!!!

June 28, 2025
कठिन परिस्थितियों में सोनप्रयाग से यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार
उत्तराखंड

कठिन परिस्थितियों में सोनप्रयाग से यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार

June 27, 2025
Next Post
चाइल्ड हेल्पलाइन ऑफिसर बनकर घूमता था,बच्चों के अपहरण में गिरफ्तार

चाइल्ड हेल्पलाइन ऑफिसर बनकर घूमता था,बच्चों के अपहरण में गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (12)
  • अपराध (171)
  • उत्तराखंड (3,601)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (145)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (219)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (789)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

मौसम अपडेट उत्तराखंड- पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश,कई जिलों में अलर्ट

मौसम अपडेट उत्तराखंड- उत्तराखंड में ऑरेंज-रेड अलर्ट, देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

June 30, 2025
देहरादून में देह व्यापार का खुलासा,  गेस्ट हाउस से छह गिरफ्तार

देहरादून में देह व्यापार का खुलासा, गेस्ट हाउस से छह गिरफ्तार

June 29, 2025
केदारनाथ यात्रा :ट्रक में ला रहे थे शराब और आ गए रुद्रप्रयाग पुलिस के लपेटे में!!!

केदारनाथ यात्रा :ट्रक में ला रहे थे शराब और आ गए रुद्रप्रयाग पुलिस के लपेटे में!!!

June 28, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page