• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम की पावन गद्दी और गरुड़ जी की प्रतिमा ज्योतिर्मठ पहुंची,नरसिंह मंदिर में शीतकालीन पूजा-अर्चना, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भगवान के चरणों में अर्पित किए एक हजार रोट

by पहाड़वासी
November 19, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जोशीमठ। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद आदि गुरु शंकराचार्य भगवान की पावन गद्दी (डोली) और श्री गरुड़ जी महाराज की प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकालीन पूजा स्थल श्री नरसिंह मंदिर परिसर, ज्योतिर्मठ पहुंची। नगर आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा एवं मंगल ध्वनि के साथ पावन गद्दी का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज भी शुभ मुहूर्त में नरसिंह मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। ज्योतिर्मठ की मातृशक्ति की ओर से श्रद्धापूर्वक तैयार किए गए एक हजार रोट शंकराचार्य ने श्री विष्णु सहस्रनाम के पावन नामों के साथ भगवान के श्रीचरणों में अर्पित किए।

इसके बाद शंकराचार्य ने मंदिर परिसर में विराजमान श्री गरुड़ जी, श्री गणेश जी, भगवान सूर्यदेव, माता महाकाली, भगवान शिव, श्री भैरव जी, मां नवदुर्गा भवानी, भगवान गौरी-शंकर, भगवान वासुदेव, क्षेत्रपाल भैरव, श्री तिमुंडिया वीर और श्री हनुमान जी के दर्शन कर विधिवत पूजन किया। उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की पावन गद्दी का पूजन कर वहां स्तुति गान भी किया। इस दौरान अद्वैत वेदांत के सिद्धांत ‘ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या’ का स्मरण किया गया।

मां महालक्ष्मी के पूजन के बाद भगवान बदरीविशाल के शीतकालीन पूजन स्थल नरसिंह मंदिर में सामूहिक पूजा-अर्चना और आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में शंकराचार्य ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

उल्लेखनीय है कि ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य प्रतिवर्ष भगवान बदरीविशाल के कपाट बंद होने के अवसर पर उपस्थित होकर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करते हैं। इस वर्ष भी इसी सनातन परंपरा का निर्वहन किया गया।

Previous Post

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया इगास पर्व,भैलो खेलकर मुख्यमंत्री धामी ने लोक संस्कृति और परंपराओं का किया निर्वहन, नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का किया आह्वान

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया इगास पर्व,भैलो खेलकर मुख्यमंत्री धामी ने लोक संस्कृति और परंपराओं का किया निर्वहन, नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का किया आह्वान
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया इगास पर्व,भैलो खेलकर मुख्यमंत्री धामी ने लोक संस्कृति और परंपराओं का किया निर्वहन, नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का किया आह्वान

November 18, 2026
ज़ब मिले यूपी और उत्तराखंड के सीएम,धामी ने योगी से की मुलाकात, परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर चर्चा
उत्तराखंड

ज़ब मिले यूपी और उत्तराखंड के सीएम,धामी ने योगी से की मुलाकात, परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर चर्चा

November 18, 2026
पलेठी वनगढ़ सूर्य मंदिर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास,98.59 लाख रुपये से संवरेगा प्राचीन सूर्य मंदिर, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी
उत्तराखंड

पलेठी वनगढ़ सूर्य मंदिर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास,98.59 लाख रुपये से संवरेगा प्राचीन सूर्य मंदिर, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी

November 18, 2026
श्रीनगर भाजपा मंडल कार्यालय में भाजपा की जिला स्तरीय सोशल मीडिया बैठक संपन्न
उत्तराखंड

श्रीनगर भाजपा मंडल कार्यालय में भाजपा की जिला स्तरीय सोशल मीडिया बैठक संपन्न

November 17, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (224)
  • उत्तराखंड (4,446)
  • कुमाऊं (103)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (483)
  • दुर्घटना (232)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (124)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (4)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (885)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

बदरीनाथ धाम की पावन गद्दी और गरुड़ जी की प्रतिमा ज्योतिर्मठ पहुंची,नरसिंह मंदिर में शीतकालीन पूजा-अर्चना, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भगवान के चरणों में अर्पित किए एक हजार रोट

बदरीनाथ धाम की पावन गद्दी और गरुड़ जी की प्रतिमा ज्योतिर्मठ पहुंची,नरसिंह मंदिर में शीतकालीन पूजा-अर्चना, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भगवान के चरणों में अर्पित किए एक हजार रोट

November 19, 2026
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया इगास पर्व,भैलो खेलकर मुख्यमंत्री धामी ने लोक संस्कृति और परंपराओं का किया निर्वहन, नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया इगास पर्व,भैलो खेलकर मुख्यमंत्री धामी ने लोक संस्कृति और परंपराओं का किया निर्वहन, नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का किया आह्वान

November 18, 2026
ज़ब मिले यूपी और उत्तराखंड के सीएम,धामी ने योगी से की मुलाकात, परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर चर्चा

ज़ब मिले यूपी और उत्तराखंड के सीएम,धामी ने योगी से की मुलाकात, परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर चर्चा

November 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page